किफायती दामों पर Snapdragon 695 चिपसेट जैसे दमदार चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo T1 5G

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi के बाद आज भारत में, Vivo ने भी अपना किफ़ायती 5G स्मार्टफोन Vivo T1 5G लॉन्च किया है। कंपनी का T-सीरीज़ का ये भारत में पहला स्मार्टफोन है। इसमें आपको फ़ीचर तो ठीक मिल रहे हैं, लेकिन एक कमी है, वॉटरड्रॉप नौच, जो इस फ़ोन में है। वहीँ इसमें लेटेस्ट चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फ़ीचर भी हैं। कंपनी के अनुसार इस फ़ोन का कैमरा काफी अच्छा है, जिसे “Turbo” कहकर प्रमोट किया जा रहा है। साथ ही 15-20,000 के सेगमेंट में ये सबसे स्लिम (8.25mm) फ़ोन है। आइये विस्तार से जानते हैं Vivo T1 5G के बारे में।

ये पढ़ें: 15,000 की कीमत में AMOLED डिस्प्ले और 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 11S और Redmi Note 11

Vivo T1 5G कीमतें और उपलब्धता

Vivo T1 5G Color Variants

Vivo T1 5G काले (Starlight Black और हल्के नीले (Rainbow Fantasy) रंगों में आएगा। फ़ोन की पहली सेल 14 फरवरी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसे आप Flipkart, Vivo की वेबसाइट और अपने नज़दीकी रिटेल स्टोरों से खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर इ साथ इन सभी मॉडलों पर 1,000 रूपए की छूट भी आपको मिलेगी, जिसके बाद नीचे लिखी कीमतों में से हज़ार रूपए और कम हो जायेंगे।

  • 4GB + 128GB स्टोरेज- 15,990 रूपए।
  • 6GB + 128GB स्टोरेज – 16,990 रूपए।
  • 8GB + 128GB स्टोरेज – 19,990 रूपए।

Vivo T1 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें एलसीडी पैनल है। ये फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट पर चलता है और साथ में 8GB तक की रैम और 128GB तक की इंटरनल मेमोरी है, जिसे आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो, Vivo T1 5G में ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जिनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। सेल्फी क्लिक करने के लिए आप आगे की तरफ वॉटरड्रॉप नौच में लगे 16MP कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन के कैमरे के साथ आपको सुपर नाईट मोड (Super Night Mode), बोकेह मोड (Bokeh Mode), मल्टी-स्टाइल पोर्ट्रेट (Multi-Style Portrait) और सुपर मैक्रो मोड (Super Macro Mode) भी मिलेंगे।

ये पढ़ें: Dimensity 900 और 6000mAh की बैटरी के साथ ₹20000 से कम कीमत पे भारत में लॉन्च हुआ ये फ़ोन

इस फ़ोन में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट है, फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड पर जगह दी गयी है और साथ ही ऑडियो जैक भी यहां मौजूद है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी आएगी और ये 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फ़ोन में 5-लेयर टर्बो लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी है, जो स्मार्टफोन के इस्तेमाल के दौरान इसके तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Imageफरवरी में लॉन्च होने वाले किफ़ायती फ़ोन Realme 9 Pro, Vivo T1 5G, Redmi Note 11: राउंड अप

जनवरी 2022 खत्म हो गया है और अब फ़रवरी में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी कुछ नया आने वाला है। जहां एक तरफ प्रीमियम सेगमेंट में Samsung की Galaxy S22 सीरीज़ आने जा रही है। वहीँ भारत में कई किफायती स्मार्टफोनों की बौछार भी होने वाली हैं, जिनमें Realme, Vivo और Redmi के स्मार्टफोन मुख्य हैं। …

ImagePoco M4 Pro 5G Vs Vivo T1 5G Vs Redmi Note 11T 5G: जानें कौन किस पर भारी

भारत में Poco M4 Pro 5G लॉन्च हो चुका है। किफ़ायती रेंज में भारत में आया ये फ़ोन, काफी अच्छे फीचरों से लैस है। साथ ही इसमें 7 5G बैंड का सपोर्ट है। फ़ोन में तीन स्टोरेज वैरिएंट हैं जिनकी कीमत 15,000 से 20,000 रूपए के बीच है और अगर आप लगभग इसी कीमत में …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.