Samsung Galaxy Z Fold 3 पिछले साल लॉन्च हुआ,और भारत में काफी डिमांड में भी है। लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए Vivo ने अपना पहला फोल्डेबल फ़ोन Vivo X Fold लॉन्च किया है, जो इस पर भारी पड़ सकता है। आइये इनके फ़ीचरों की तुलना करके देखते हैं।

Vivo X Fold Samsung Galaxy Z Fold 3

VS

डिज़ाइन 

Galaxy Z Fold 3 में आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम है और IPX8 रेटिंग के साथ ये वॉटरप्रूफ भी है। स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी है। वहीँ Vivo X Fold में बिल्ड अच्छा है। फ़ोन की हिन्ज के लिए ज़िरकोनियम मेटल का इस्तेमाल हुआ है और ये 3,00,000 बार फोल्ड के लिए TUV सर्टिफाइड भी है। 

Samsung Galaxy Z Fold 3 की मुख्य स्क्रीन 7.6-इंच QXGA और बाहरी 6.2-इंच HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। Vivo के फ़ोन में मुख्य स्क्रीन 8 इंच (2160 x 1916 पिक्सल) की है और बाहरी डिस्प्ले 6.53 इंच (2520×1080 पिक्सल) की है।  दोनों फोनों में AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

डिस्प्ले 

प्रोसेसर 

Galaxy Z Fold 3 में Snapdragon 888 5nm  चिपसेट है, जबकि इससे काफी कम कीमत में Vivo X Fold को Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लाया गया है। 

दोनों स्मार्टफोनों में Android 12 मौजूद है। हालांकि Galaxy Z Fold 3 में OneUI 4.1 है और Vivo X Fold में OriginOS है।  इनमें OneUI सिंपल और बेहतर है। हालांकि बाकी ये अपनी अपनी पसंद पर  निर्भर करता है। 

सॉफ्टवेयर 

कैमरे 

Galaxy Fold में 12MP+12MP+12MP के ट्रिपल रियर कैमरे हैं। 10MP का फ्रंट कैमरा है और  4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है।  Vivo के फ़ोन में 50+48+12+8 MP के चार कैमरा है और डिस्प्ले अनफोल्ड करके यही सेल्फी कैमरा का काम करेंगे। 

कैमरे 

Vivo X Fold में 4600mAh की बैटरी 66W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।  Galaxy Z Fold 3 में थोड़ी छोटी 4400mAh की बैटरी है। लेकिन यहां फ़ास्ट चार्जिंग सिर्फ 25W की है और 10W की वायरलेस चार्जिंग है।

बैटरी 

Vivo X Fold - 12+256GB- 8999 युआन (लगभग ₹1,07,500) - 12+512GB- 9999 युआन (लगभग ₹1,20,000) Galaxy Z Fold 3  – 12+256GB - ₹1,49,999  –12+512GB - ₹1,57,999 

कीमतें