15000 रुपये से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत वाले किसी फोन की तलाश में हैं और अभी तक इस निर्णय पर नहीं पहुंचे हो कि किस फोन को खरीदा जाए? तो आपकी इस दुविधा को दूर करने के लिए हम यहाँ कुछ बेहतरीन स्मार्टफोनों की एक सूची प्रकाशित कर रहे हैं जिसमें हमने स्मार्टफोनों को उनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और गुणवत्ता के आधार पर शामिल किया है। वर्तमान में उपलब्ध स्मार्टफोनों में से 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफ़ोन इस प्रकार हैं, जिन्हें खरीदने पर आप विचार कर सकते हैं। (Read in English)

यह भी पढ़िए:

15,000 रुपए की कीमत वाले बेहतरीन मोबाइल फोन

1. Redmi Note 5 Pro

15000 रुपए से जुडी हर सूची में शाओमी की यह डिवाइस सबसे ऊपर ही नज़र आती है। Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प वाली डिवाइस इस सूची के अनुकूल है। यहाँ पर आपको सामने की तरफ 5.9-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में आपको स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ 12MP+5MP का ड्यूल रियर कैमरा तथा सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। एंड्राइड ओरियो 8.0 पर रन करने के साथ यहाँ पर 4000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है जो काफी अच्छा बैटरी बैकअप प्रदान करती है।

2. Asus Zenfone Max Pro M1

रेड्मी नोट 5 प्रो के सबसे बड़े विकल्प के तौर पर पेश किये गये  Asus Zenfone Max Pro M1 के बिना यह सूची अधूरी रहेगी। Asus Zenfone Max Pro M1 में सामने की तरफ मिलती है 5.99-इंच की FHD डिस्प्ले. प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 3GB/4GB/6GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP+5MP ड्यूल कैमरा सेटअप दिए जाने के साथ सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 10W का चार्जर भी दिया गया है।

3. Realme 2 Pro

Realme 2 Pro में आपको किफायती कीमत में काफी आकर्षक फीचर दिए गये है। यहाँ सामने की तरफ 6.3-इंच डिस्प्ले Dew-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर तौर पर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ 16MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 16MP का AI बूटी फीचर वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है। एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color OS 5.2 पर रन करने के साथ यहाँ फिंगरप्रिंट सेंसर और 3500mAh की बैटरी भी दी गयी है।

4. Honor 8X

Honor की तरफ से पेश किये गये Honor 8X में आपको 6.5-इंच की बड़ी और FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले मिलती है। प्रोसेसर के रूप में Kirin 710 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ 4GB/56GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 20MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिए जाने के साथ-साथ सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 3750mAh की बैटरी के साथ पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

5. Samsung Galaxy J6 Plus

Samsung Galaxy सीरीज हमेशा से ही लोकप्रिय साबित हुई है। इसी क्रम में कंपनी द्वारा पेश किये गये Galaxy J6 Plus में आपको 6-इंच की HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 425 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP+5MP ड्यूल कैमरा तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। 3300mAh बैटरी के साथ यह डिवाइस एंड्राइड 8.1 ओरियो पर रन करता हुआ मिलता है।

15,000 रुपए की कीमत वाले बेहतरीन मोबाइल फोन

उपरोक्त बताये गये सभी स्मार्टफोन 15,000 रुपए से कम की कीमत पर आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदारी के लिए उपलब्ध है। सभी फोन परफेक्ट नहीं कहे जा सकते है लेकिन हर डिवाइस अपने आप में कुछ न कुछ आकर्षक फीचर के साथ पेश की गयी है। निकट भविष्य में इस कीमत के अंतर्ग्रत पेश स्मार्टफोनों को हम सूची में शामिल करते रहेंगे। तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageसबसे ज्यादा रेडिएशन निकालने वाली डिवाइस में पहले नंबर पर है Xiaomi; जाने पूरी रिपोर्ट

भारत में आए दिन नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। ग्राहकों में बजट स्मार्टफोनों की काफी डिमांड है और ऐसे में जब भी ग्राहक कोई नया बजट फोन खरीदता हैं तो उसका ध्यान केवल हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और फीचर पर जाता है। लेकिन इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि फोन से निकलने वाला …

ImageAmazon Great Indian Festival और Flipkart की Big Billion Days सेल हुई शुरू; त्योहारों के मौसम में मिलेगा भारी डिस्काउंट और आकर्षक डील

त्योहारों के इस मौसम में सभी लोग अपने लिए कुछ न कुछ नया सामान लेने का मन बनाते है जिसको देखते हुएइस महीने 10 अक्टूबर से Amazon और Flipkart अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल की शुरुआत करने जा रही है। सेल में आपको स्मार्टफोन की कीमत में 60% तक की …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products