Reliance Jio लांच कर सकता है सेलुलर कनेक्टिविटी वाले लैपटॉप; क्वालकॉम से हुई बातचीत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस जिओ ने इंडियन मोबाइल फोन मार्किट में अपना 4G फीचर फोन JioPhone लांच करके मुकाबले को काफी कड़ा बना दिया था। इसी की तरह अब कंपनी अपना ध्यान लैपटॉप मार्केट्स की तरफ लगाने जा रही है।मुकेश अंबानी की रिलायंस जिओ जल्द ही 4G LTE कनेक्टिविटी वाले लैपटॉप की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी चिप-मेकर क्वालकॉम से साथ मिलकर ‘Always Connected PC’s’ बिल्ट-इन जिओ कनेक्टिविटी युक्त लैपटॉप विकसित कर सकता है।

ET की रिपोर्ट के अनुसार, क्वालकॉम पहले ही जिओ से बात कर चूका है तथा उनको अपनी डिवाइस को डाटा और कंटेंट के साथ उपयोग करने की अनुमति भी दे चूका है। पिछली बार दोनों ने साझेदारी करके JioPhone का निर्माण किया था जिसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 मोबाइल चिपसेट दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi BlackShark के आधिकारिक लांच से पहले हुई लाइव इमेज लीक

Jio का Always-Connected PC

अगर प्राप्त जानकारी सच साबित होती है, रिलायंस JioLaptop में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट दिया जा सकता है जो Windows 10 पर रन करेगा और Jio सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।

भारत में जिओ के अलावा, क्वालकॉम एक अन्य स्मार्टफोन ब्रांड Smatron के साथ स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट युक्त लैपटॉप पर काम कर रहा है। जहाँ Smartron ने यह खबर सुनिश्चित की है वही रिलायंस जिओ ने आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया है।

Smartron के फाउंडर और सीईओ Mahesh Lingareddy ने कहा है कि,” हमारे पास पहले से ही कंप्यूटर सम्बंधित प्रोडक्ट उपलब्ध है लेकिन हम तब भी हमेशा से ही नए फॉर्म फैक्टर्स और डिवाइस खोजते रहते है जिनके द्वारा हम यूजर को TronX एक्स्पेरिरंस, सर्विस, सलूशन,और सपोर्ट प्रदान कर सके।

यह भी पढ़िए: Apple का नया iPad 9.7-इंच टेबलट हुआ फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध; जाने कीमत

इंडिया में हम Always-Connected PCs के बारे में पहली बार सुन रहे है। लेकिन यह कांसेप्ट क्वालकॉम द्वारा पिछले साल लांच दिसम्बर में लांच किया गया था और उन्होंने ऐसे लैपटॉप बनाने के लिए HP, Asus और Lenovo जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी भी की थी। अमेरिका में ऐसे प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध हो भी चुके है।

क्वालकॉम का कहना है कि अब इस तरह के कनेक्टेड पीसी के रिलीज के लिए 14 ऑपरेटरों का सपोर्ट है जिसमें अमेरिका में Verizon, AT&T और Sprint और जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के अन्य प्रमुख ऑपरेटर्स शामिल हैं।

5 Best PDF to Word Online Converter Tools In 2018

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageiQOO कर सकता है जल्द टैबलेट और लैपटॉप लांच, विवो ने फाइल किये नए ट्रेडमार्क

Vivo ने पिछले साल ही अपने सब ब्रांड iQOO को पेश किया था। कंपनी ने इसी साल इंडियन मार्किट में भी अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन iQOO 3 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच किया था। अब सामने आ रही जानकरी के अनुसार कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन सेगमेंट से आगे बढ़ते हेउ कुछ एक्स्ट्रा प्रोडक्ट भी पेश …

Imageक्वालकॉम ने किया 7nm स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट को पेश; 5G सपोर्ट, AI है खासियत

साल के अंत में ही सही लेकिन क्वालकॉम ने अपना नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लांच कर दिया है जो हमको अगले साल काफी स्मार्टफोनों में देखने को भी मिलेगा। यह ही सामान्य बात है की नयी लांच की गयी चिपसेट पिछली पीढ़ी से तेज़ और ज्यादा बेहतर साबित होगी। यहाँ पर स्नैपड्रैगन 855 …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

Discuss

Be the first to leave a comment.