क्वालकॉम ने किया 7nm स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट को पेश; 5G सपोर्ट, AI है खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल के अंत में ही सही लेकिन क्वालकॉम ने अपना नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लांच कर दिया है जो हमको अगले साल काफी स्मार्टफोनों में देखने को भी मिलेगा। यह ही सामान्य बात है की नयी लांच की गयी चिपसेट पिछली पीढ़ी से तेज़ और ज्यादा बेहतर साबित होगी। यहाँ पर स्नैपड्रैगन 855 के मुख्य आकर्षण 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर फोकस है।

Snapdragon 855 फीचर

Qualcomm ने अपने नए चिपसेट के कुछ फीचर ही लांच के समय बताये है. ख़ैर कंपनी ने अपने सबसे आधुनिक चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लांच करने के साथ ही यह बताया की यह चिपसेट मल्टी-गीगा डाटा स्पीड वाले 5G नेटवर्क को सपोर्ट देता है। इसी हफ्ते नयी क्वालकॉम चिपसेट के दिए गये X50 LTE मॉडेम की सहयता से 5G पर काम करने वाले स्मार्टफोन को भी दिखाया जा चूका है।

इसका सीधा मतलब यही है की अगले साल हमको 5G सपोर्ट के साथ US और South Korea जैसे देशों में 5G मोबाइल नेटवर्क का अनुभव मिल सकता है क्योकि वह पर अभी से मोबाइल ऑपरेटरों ने 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू कर भी दिया है।

कंपनी ने यह पर दावा भी किया है की स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट में आपको AI परफॉरमेंस में 3 गुना बढ़ोतरी देखने को भी मिलेगी।

यह भी पढ़िए: Mediatek P70 बनाम Snapdragon 660 चिपसेट; जाने कौन है बेहतर?

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 की स्पेसिफिकेशन

SD 855 से जुडी कुछ जानकारी तो लांच से पहले ही प्राप्त हो गयी थी जैसे यह 5G सपोर्ट और 7nm प्रोसेस आधारित होगी। अब लांच होने के बाद आगे स्पेसिफिकेशन की बात करे तो क्वालकॉम ने यहाँ पर अपने परम्परिक नाम प्रणाली को बरकरार रखते हुए Snapdragon 8150 से अलग SD 855 ही रखा है। यह चिपसेट 7nm प्रोसेसर पर आधारित है जो सिर्फ Kirin 980 और Apple के A12 बायोनिक चिपसेट में दिखी जाती है। स्नैपड्रैगन 855 क्वालकॉम द्वारा AI आधारित कामो को करने के लिए मल्टी-कोर AI इंजन वाला न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) युक्त पहली चिपसेट है।

स्नैपड्रैगन 855 एक सात-कोर वाली चिपसेट थी जिसमे आपको ट्राई-क्लस्टर डिजाईन दिया गया था जिसमे सबसे पहला 2.84GHz क्लॉक-स्पीड वाला कोर था तथा बाकि दोनों 2.42GHz क्लॉक-स्पीड के साथ मिलते थे। बचे हुए चार कोर यहाँ 1.78GHz क्लॉक स्पीड के साथ दिए गये थे।

यह नया चिपसेट क्वालकॉम ने नवीनतम Adreno 640 GPU के साथ पेश किया है. कंपनी ने गेमिंग के समय बेहतर एक्सपीरियंस को नाम दिया है ‘Snapdragon Elite Gaming’. क्वालकॉम की इस नयी चिपसेट SD 855 में आपको पहली बार कंप्यूटर विज़न इमेज सिग्नल प्रोसेसर (CV-ISP) फीचर भी दिया गया है।

क्वालकॉम ने यहाँ पर अपने इन-डिस्प्ले 3D सॉनिक सेंसर (अल्ट्रासॉनिक सेंसर) को भी पेश किया है जो उम्मीद के अनुसार आगामी साल में में सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 में देखने को मिल सकता है। अल्ट्रासोनिक सेंसर टेक्नोलॉजी को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 के पेश होने के बाद अब यही उम्मीद की जा रही है की जल्द ही प्रमुख एंड्राइड स्मार्टफोन मेकर जैसे Samsung, LG, OnePlus और Oppo इस चिपसेट के साथ अपने नवीनतम फ्लैगशिप फोन अगले साल पेश कर देंगी।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

Imageसाल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाले बेस्ट स्मार्टफोन

क्वालकॉम की वार्षिक टेक समिट में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 की घोषणा कर दी गयी है। साफ़ तौर पर यह स्नैपड्रैगन 855 और 855+ की ही अपग्रेड है। यह 5G एक्सक्लूसिव चिपसेट है जो उम्मीद यही है की यह अगले साल मार्किट में काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है। (Best Snapdragon 865 Phones …

Imageक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 780G हुई 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, XIaomi Mi 11 Lite में होगी सबसे पहले इस्तेमाल

क्वालकॉम ने आज एक नयी 700 सीरीज चिपसेट स्नैपड्रैगन 780G को लांच कर दिया है। यह लेटेस्ट चिपसेट और भी बेहतर AI परफॉरमेंस, बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस और 5G सपोर्ट जैसे पॉइंट्स को ध्यान में रख कर पेश की गयी है। ओक्टा-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित होने पर, स्नैपड्रैगन 780G साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट का …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.