Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट: ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, जेस्चर की सुविधा हुई शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लांच के समय Redmi Note 5 Pro (रिव्यु) एंड्राइड नोगत आधारित MIUI 9 के साथ लांच किया गया था। कंपनी हमेशा से MIUI अपडेट तो लगातार देती रहती है लेकिन OS वर्जन से जुड़े अपडेट देने में हमेशा से थोडा देर लगाती है। लेकिन रेड्मी नोट 5 प्रो के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

शाओमी ने अपने लोकप्रिय फोन Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्राइड 8.1 ओरियो (MIUI 9.5) का अपडेट देना शुरू कर दिया है। अपडेट के साथ-साथ फोन में आपको बहुत ही आकर्षक फीचर जैसे ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, अप्रैल सिक्यूरिटी पैच, प्रोजेक्ट treble सपोर्ट, और नेविगेशन जेस्चर आदि शामिल किये गये।

यह भी पढ़िए: Redmi 6 और Redmi 6A को TENAA पर देखा गया: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Redmi Note 5 Pro को मिला यह अपडेट डिवाइस को Oppo Realme 1 और Zenfone Max Pro M1 के मुकबला करने में और सहायक साबित होगा।

शाओमी ने यहाँ पर अपने Mi Video और Mi Music एप्प को कंटेंट इंटीग्रेशन के साथ बेहतर किया है जिसको हाल ही में इंडिया में लांच किया गया था।

वैसे अभी सभी के लिए यह सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं हो पाया है।

यह MIUI 9.5.11.0.OEIMIFA अपडेट है जिसका साइज़ 193MB है। यह अभी उन्ही लोगो के लिए उपलब्ध है जो MIUI 9.5.6.0 पर पिछले हफ्ते अपग्रेड कर चुके है। कुछ यूजर के अनुसार उनका ड्यूल VoLTE फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसके लिए जल्द ही ग्लोबल स्टेबल अपडेट रोल-आउट किया जायेगा।

इसी दौरान शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Mi 8 के साथ नया MIUI 10 भी लांच करने की तैयारी कर रहा है।  यह नया MIUI वर्जन भी शायद कुछ दिनों बाद रेड्मी नोट 5 प्रो में भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 6 का रिव्यु : दमदार प्रदर्शन के साथ मिलेगी खूबसूरती भी

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageXiaomi Redmi Note 6 Pro Review in Hindi | Xiaomi Redmi Note 6 Pro का रिव्यु हिंदी में

हर साल की शुरुआत में शाओमी अपने नए Note-सीरीज स्मार्टफोन के द्वारा मार्किट में मुकाबले को कड़ा बना ही देता है। अपने आकर्षक Note-सीरीज के द्वारा कंपनी हमेशा से काफी किफायती कीमत पर बेहतरीन चिपसेट पेश करके ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प पेश करती है और बाकि कंपनिया इस सीरीज के स्मार्टफोन को पीछे …

ImageXiaomi Redmi 6A बनाम Zenfone Lite L1; जाने 6000 रुपए की कीमत में है कौन सा फोन बेहतर?

Xiaomi हमेशा से एंट्री लेवल मार्किट में अपनी लोकप्रियता बनाये हुए है। ख़ासकर पिछले साल लांच किये गये Redmi 5A ने लोकप्रियता के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया था और सिर्फ 9 महीने 10 मिलियन यूनिट बिकने वाली पहली डिवाइस साबित हुआ था। Redmi 4A और Redmi 5A के बाद कंपनी ने इनका …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.