Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A को TENAA पर देखा गया: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी अपने नए फ्लैगशिप फोन Mi 8 को 31 मई के दिन चीन में लांच करने वाली है। इसी दौरान कंपनी के नए एंट्री-लेवल फोन मॉडल नंबर M1804C3CC, M1804C3DE, और M1804C3CE को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर देखा गया है।

वैसे तो अभी फ़ोनों के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन इनके स्पेसिफिकेशन देखने पर यह रेड्मी-सीरीज की डिवाइस प्रतीत होती है। यहाँ पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है की M1804C3DE मॉडल में आपको ड्यूल-रियर कैमरा तथा रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है जो Redmi 6 हो सकता है तथा दूसरी डिवाइस Redmi 6A हो सकता है।

यह भी पढ़िए: HTC U12 Plus हुआ कुछ अनोखी खूबियों के साथ लांच; प्रेशर सेंसिटिव बटन है खास फीचर

Xiaomi Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

TENAA के अनुसार, Redmi 6 में आपको 5.45-इंच HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे 18:9 रेश्यो और 2.5D कर्वड ग्लास की सुविधा दे सकते है। प्रोसेसर के रूप में 2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB/3GB/4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, Redmi 6 में ड्यूल रियर कैमरा (12MP) तथा फ्रंट कैमरा 5MP का हो सकता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, 3000mAh बैटरी, एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9, इन्फ्रारेड सेंसर दिए गये है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS. शामिल किये गये है।

Xiaomi Redmi 6A के फीचर (आपेक्षित)

Redmi 6A में आपको 5.45-इंच की HD+ (1440×720) 18:9 डिस्प्ले दी जा सकती है जिसके साथ आपको 2.0GHz का क्वैड-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। चिपसेट के साथ आपको 3GB रैम तथा 32GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Vivo Apex हो सकता है 12 जून को लांच; 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है खास

फोन में आपको रियर साइड में 12MP का LED फ़्लैश युक्त सेंसर दिया गया है तथा सामने की तरफ आपको LED फ़्लैश के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI पर रन करता हुआ दिखाई दे सकता है जो 3000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जा सकता है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A की उपलब्धता

Redmi 6 और Redmi 6A दोनों ही आपको ब्लू, ब्लैक, स्लिवर, वाइट, गोल्ड, रोज गोल्ड, पर्पल,और रेड कलर विकल्पों में उपलब्ध होंगे। अभी यह साफ़ नहीं है की शाओमी इन फ़ोनों को कब लांच करेगा इसलिए अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Redmi 6 Redmi 6A
डिस्प्ले 5.45-इंच (1440 x 720 पिक्सेल्स)  18:9 रेश्यो, 2.5D कर्वड डिस्प्ले 5.45-इंच (1440 x 720 पिक्सेल्स)  18:9 रेश्यो, 2.5D कर्वड डिस्प्ले
प्रोसेसर 2.0GHz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0GHz का क्वैड-कोर प्रोसेसर
रैम 2GB/3GB/4GB 2GB/3GB
इंटरनल स्टोरेज 16GB/32GB/64GB 128GB तक बढ़ा सकते है 16GB/ 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0 ओरियो आधारित MIUI 9.0 एंड्राइड 8.0 ओरियो आधारित MIUI 9.0
प्राइमरी कैमरा 12MP +? ड्यूल कैमरा सेटअप, LED फ़्लैश 12MP,128GB तक बढ़ा सकते है 128GB तक बढ़ा सकते है  LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 5MP फ्रंट फेसिंग कैमरा 5MP, LED फ़्लैश, f/2.0 अपर्चर
माप 147.46×71.49×8.3mm 147.46×71.49×8.3mm
बैटरी 3000mAh 3000mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर
कीमत  अभी घोषित नहीं  अभी घोषित नहीं

यह भी पढ़िएHonor 7A और Honor 7C हुआ 18:9 रेश्यो और ड्यूल-कैमरे के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Related Articles

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageRedmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi …

ImageRedmi Note 8 को मिला TENAA सर्टिफिकेट; हो सकता है 29 अगस्त को लांच

Redmi Note 8 को अभी हाल ही में TENAA सर्टिफिकेट साईट पर देखा गया है जिसको मॉडल नंबर M1908C31C के साथ लिस्ट किया गया है। Note 8 की लिस्टिंग में आपको डिवाइस साफ़ तौर पर दिखाई देती है लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में जानकरी काफी कम सामने आई है। तो चलिए नज़र डालते है Redmi …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Imageफोन के अंदर कूलिंग फैन? iQOO 16T के लीक स्पेक्स ने गेमर्स को चौंकाया

iQOO की परफॉर्मेंस T-सीरीज़ का अगला फोन चर्चा में आ गया है। टिपस्टर Digital Chat Station की ताज़ा लीक के अनुसार, कंपनी iQOO 16T के शुरुआती प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, और इसमें दो बातें सबसे अलग हैं – Qualcomm का अपकमिंग टॉप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 (कोडनेम SM8950) और फोन के …

Discuss

Be the first to leave a comment.