Redmi Note 8 को मिला TENAA सर्टिफिकेट; हो सकता है 29 अगस्त को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 8 को अभी हाल ही में TENAA सर्टिफिकेट साईट पर देखा गया है जिसको मॉडल नंबर M1908C31C के साथ लिस्ट किया गया है। Note 8 की लिस्टिंग में आपको डिवाइस साफ़ तौर पर दिखाई देती है लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में जानकरी काफी कम सामने आई है। तो चलिए नज़र डालते है Redmi Note 8 से जुडी जानकारी पर:

यह भी पढ़िए: FAQ: Xiaomi Redmi K20 Pro से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Redmi Note 8 से जुडी जानकरी

TENAA की लिस्टिंग के अनुसार फोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है जबकि सामने की तरफ वाटर-ड्राप नौच के साथ सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के ऊपर आपको इयरपीस भी दिया गया है। फ़ोन की राईट साइड आपको पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन भी दिए गये है जबकि बायीं तरफ कुछ नहीं दिया गया है।

Redmi Note 8 TENAA

पीछे की तरफ ड्यूल-कैमरा सेटअप के ठीक नीचे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस बार फोन में LED फ़्लैश को कैमरा सेटअप के नीचे या साइड में जगह ना देकर ठीक उसके ऊपर जगह दी गयी है।

वैसे अगर प्रेस रेंडर की बात करे तो उसमे डिवाइस में क्वैड-कैमरा सेटअप तथा ड्यूल LED फ़्लैश दिखाई देती है साथ में यहाँ पर 64MP Samsung Bright GW1 सेंसर दिए जाने से जुडी भी अफवाहें सामने आती है। तो उम्मीद यह भी है की शायद यह Note 8 सीरीज की कोई कॉम्पैक्ट डिवाइस हो लेकिन लांच से पहले कुछ भी कहना सही नहीं रहेगा।

Redmi Note 8 की लांच डेट?

आज शाओमी के सीईओ ने रेड्मी 70-इंच टीवी को लांच करने के लिए 29 अगस्त डेट को साफ़ आकर दिया है। सीईओ Lu Weibing ने Weibo के जरिये यह लांच डेट की घोषणा की है जिसके साथ उसी पोस्ट में Note 8 की लांच के बारे में भी जानकरी साझा की है जिसे हिसाब से कंपनी 29 अगस्त को ही अपने Note 8-सीरीज से स्मार्टफोनों को लांच कर सकती है।

redmi-note-8-launch-hint

इस से पहले भी सीईओ द्वारा Weibo से ही Note सीरीज की जानकारी दी गयी थी की इस Note 7 के अपग्रेड वरिएत्न में आपको बेहतर कैमरा, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। कुछ अफवाहें यह भी है की यह 64MP कैमरा फोन हो सकता है लेकिन अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Related Articles

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

ImageRedmi K30 4G के स्पेसिफिकेशन आये TENNA लिस्टिंग से सामने: SD 765G चिपसेट, और 4,500mAH की बैटरी होगी ख़ास

Redmi K30 5G आज कल चर्चा में काफी बना हुआ है और अफवाहों के अनुसार यह डिवाइस 10 दिसम्बर को चीन में लांच की जाने वाली है। कंपनी ने Redmi K30 5G के कुछ मुख्य फीचर जैसे 6.67-इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 4,500mAh की बड़ी बैटरी का दिया जाना सुनिश्चित किया …

ImageXioami ला रहा है एवेंजर एडिशन के साथ फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन: पॉप-अप कैमरा भी होगा ख़ास

हाला के दिनों में Redmi के फ्लैगशिप ग्रेड पॉप-अप कैमरा वाले फोन के लांच को लेकर काफी चर्चा होती आई है लेकिन कोई भी आधिकारिक घोषणा या जानकरी सुनने को नहीं मिली। उम्मीद यही है की इंडिया में यह Poco F2 या Redmi 2 Pro के नाम से लांच की जा सकती है। लेकिन आज …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.