Honor 7A और Honor 7C हुआ 18:9 रेश्यो और ड्यूल-कैमरे के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपने 2 नए स्मार्टफोन लांच कर दिए है जिनका नाम है Honor 7A और Honor 7C। दोनों ही फोन इंडिया में बजट किफायती स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। Honor 7A और Honor 7C दोनों में ही समान स्पेसिफिकेशन दी गयी है बस चिपसेट और डिस्प्ले साइज़ में थोडा बदलाव किया गया है। (Read in English)

Honor 7A और Honor 7C के मुख्य आकर्षण:

  • Honor 7A की कीमत है 8,999 रुपए
  • Honor 7C की कीमत है 9,999 रुपए
  • नवीनतम एंड्राइड ओरियो OS
  • डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Max 3 हो सकता है जुलाई में लांच; Xiaomi CEO ने दिए संकेत

Honor 7A और Honor 7C के फीचर

Honor 7A में आपको 5.7-इंच HD+(1440X720) डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3GB रैम का विकल्प दिया गया है। वही Honor 7C में 5.99-इंच की थोडा बड़ी स्क्रीन दी गयी है जिसके अलावा प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4GB रैम का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, Honor 7A और Honor 7C में एक समान स्पेसिफिकेशन दिए गये है। रियर कैमेरे में आपको 13MP + 2MP का LED फ़्लैश युक्त कैमरा सेंसर तथा फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमे आपको LED फ़्लैश भी दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Nokia X6 जल्द हो सकता है इंडिया में लांच; CEO ने दिए संकेत

अन्य स्पेसिफिकेशन के रूप में यहाँ पर 64GB इंटरनल स्टोरेज, 256GB सपोर्ट वाला माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.0 OS तथा 3000mAh की बैटरी दी गयी है।

कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, ड्यूल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS हैडफ़ोन जैक और माइक्रो USB केबल दी गयी है।

Honor 7A और Honor 7C की कीमत और उपलब्धता

Honor 7A आपको ब्लैक गोल्ड और ब्लू कलर विकल्प में मिलेगा। फोन की इंडिया में कीमत 8,999 रुपए तय की गयी है। फोन सेल के लिए 29 मई से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध होगा।

Honor 7C की कीमत 9,999 रुपए (3GB रैम वरिएन्त ) तथा 10,999 रुपए (4GB रैम वरिएन्त) तय की गयी है जो आपको 31 मई से Amazon.in पर ब्लैक, रेड, गोल्ड और ब्लू कलर विकल्प में उपलब्ध होगा।

Honor 7A और Honor 7C स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Honor 7A Honor 7C
डिस्प्ले 5.7-इंच (1440 x 720 पिक्सेल्स)  18:9 रेश्यो फुल व्यू, 2.5D कर्वड डिस्प्ले 5.99-इंच (1440 x 720 पिक्सेल्स)  18:9 रेश्यो फुल व्यू, 2.5D कर्वड डिस्प्ले
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430, Adreno 505 GPU के साथ 1.8GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, Adreno 506 GPU के साथ
रैम 3GB 3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0 ओरियो आधारित EMUI 8.0 एंड्राइड 8.0 ओरियो आधारित EMUI 8.0
प्राइमरी कैमरा 13MP + 2MP, LED फ़्लैश 13MP + 2MP, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 8MP, LED फ़्लैश, f/2.0 अपर्चर 8MP, LED फ़्लैश, f/2.0 अपर्चर
माप 149.3 x 70.2 x 8.2mm; वजन: 154g  158.3 x 76.7 x 7.8mm; वजन: 164g
बैटरी 3000mAh 3000mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 8,999 रुपए  9,999 रुपए/ 11,999 रुपए

 

 

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एक नज़र में : Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म …

Imageआगामी जून महीने में लांच होने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन: पूरी लिस्ट

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षण हो सकती है Honor 20-सीरीज या Zenfone 6। फ्लैगशिप ग्रेड के साथ यहाँ कुछ बजट डिवाइस भी पेश की जाएँगी। कुछ डिवाइसों के टीज़र …

ImageRedmi 7A स्नैपड्रैगन 439, 12MP रियर कैमरा और 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A इंडिया में लांच किया गया शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसमे आप Redmi 7 का एक थोडा ट्रिम वरिएन्त या Redmi 6A का अपग्रेड वरिएन्त भी कह सकते है। फोन वैसे तो चीन में पिछले महीने ही लांच कर दिया हटा लेकिन इंडिया में यह आया है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 439, …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Discuss

Be the first to leave a comment.