Redmi Note 10 Pro 5G हुआ 5G कनेक्टिविटी और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच जाने कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज चीन में अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज के 5G स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। सीरीज में Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10, Redmi Note 10 5G को पेश किया है। फोन में मीडियाटेक चिपसेट तथा ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए नज़र डालते है सभी डिवाइसों की खासियतों पर:

Redmi Note 10 Pro 5G के फीचर

फ़ोन में सामने की तरफ आपको 6.6-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर बीच में ऊपर की तरफ पंच होल कटआउट भी दिखता है जिसमे 16MP के सेल्फ़ी कैमरा को जगह दी गयी है।

Note 10 Pro 5G में 64MP का Samsung ISOCELL GW3 सेंसर इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पीछे की तरफ आपको प्राइमरी सेंसर के साथ 8P का अल्ट्रावाइड सेंसर तथा 2MP के डेप्थ लेंस दिए गये है।

फ़ोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पॉवर के लिए 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। वरिएन्त की बात करे तो यहाँ आपको 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए यहाँ 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.2,GPS/GLONASS, USB टाइप-C, NFC 3.0 को भी शामिल किया गया है।

Redmi Note 10 Pro 5G की कीमत

Redmi Note 10 Pro के बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को 1499 युआन कीमत के साथ तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को 1799 युआन की कीमत के साथ पेश किया गया है। डिवाइस को आप 1 जून से खरीद सकते है।

फोन को मार्किट में ग्रीन, वाइट और ब्लू कलर में पेश किया गया है।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageRedmi Note 9 5G सीरीज हुई Redmi Watch के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi ने आज चीन में अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज के पहले 5G स्मार्टफोनों को लांच कर दिया है। इवेंट में Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 5G को पेश किया है जिनमे क्रमश स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट तथा MediaTek Dimensity 800U चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है। फ़ोनों के अलावा कंपनी ने अपनी Redmi …

ImageXiaomi ने ग्लोबली लांच किया Redmi Note 7 Pro; स्नैपड्रैगन 675 और 48MP कैमरा सेंसर है खासियत

Xiaomi Redmi Note सीरीज इंडियन मार्किट में अभी तक की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक साबित हुई है। और आज कंपनी ने इस लाइन-अप में 2 नयी डिवाइस Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लांच कर दिया है। पिछले महीने चीन में Xiaomi ने Redmi Note 7 को पेश कर दिया …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

Discuss

Be the first to leave a comment.