Xiaomi ने ग्लोबली लांच किया Redmi Note 7 Pro; स्नैपड्रैगन 675 और 48MP कैमरा सेंसर है खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi Redmi Note सीरीज इंडियन मार्किट में अभी तक की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक साबित हुई है। और आज कंपनी ने इस लाइन-अप में 2 नयी डिवाइस Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लांच कर दिया है। पिछले महीने चीन में Xiaomi ने Redmi Note 7 को पेश कर दिया था लेकिन Redmi Note 7 Pro को ग्लोबली लांच इंडिया में किया गया है। (Read in English)

Redmi Note 7 Pro की खासियत:

  • डॉट-नौच डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट
  • 48MP रियर कैमरा सेंसर
  • 4000mAh क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट बैटरी
  • गोरिल्ला ग्लास 5

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Mix 3 स्नैपड्रैगन 855 और 5G सपोर्ट के साथ हुआ लांच

Redmi Note 7 Pro की कीमत

Xiaomi की यह नयी डिवाइस आपको 13 मार्च से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हो जाएगी। Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 13,999 रुपए तथा 6GB रैम वरिएन्त की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी है। इसके साथ आपको लांच ऑफर के रूप में Airtel सिम के इस्तेमाल पर 1120GB फ्री डाटा उपलब्ध करवाया जायेगा।

Redmi Note 7 Pro के फीचर

Xiaomi Redmi Note 7 Pro में आपको पहली बार 6.3-इंच की LPTS स्क्रीन डॉट-नौच के साथ दी गयी है जिसका रेज़ोलुशन FHD+ तथा आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 रखा गया है। आज के ट्रेंड को देखते हुए शाओमी ने यहाँ पर ग्रेडिएंट डिजाईन या कहे औरा (Aura) डिजाईन के साथ पीछे और आगे दोनों तरफ 2.5D कर्व ग्लास प्रोटेक्शन भी दी है।

शाओमी ने यहाँ पर प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो 11nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह डिवाइस 4GB/6GB रैम तथा 64GB/128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ लांच की गयी है।

फोटोग्राफी की बात करे तो यह डिवाइस का सबसे ख़ास हिस्सा है। यहाँ पर आपको पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर दिया गया है साथ में 5MP का सपथ सेंसर भी मिलता है। सामने की तरफ 13MP का AI सपोर्ट वाला सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है। दोनों ही तरफ आपको AI सीन डिटेक्शन, AI ब्यूटी जैसे फीचर देखने को मिलते है। स्टूडियो लाइटिंग फीचर भी जल्द ही OTA अपडेट द्वारा पेश किया जायेगा।

एंड्राइड 9 पाई पर रन करने वाली यह डिवाइस आपको क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4000mAh की बैटरी और USB टाइप-C पोर्ट के साथ मिलता है।

Redmi Note 7 (इंडियन वरिएन्त) के फीचर

Xiaomi ने Pro वरिएन्त के साथ यहाँ पर पिछले महीने चीन में लांच की गयी Redmi Note 7 डिवाइस को भी लांच कर दिया है। पर खास बात यह है की यह डिवाइस पूरी तरह से चीनी वरिएन्त जैसी नहीं है। शाओमी ने यहाँ पर 48MP के सैमसंग सेंसर के बजाये 12MP का सेंसर दिया गया है। Note 7 के इंडियन वरिएन्त में आपको 12MP+2MP का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 7 में आपको 2.2GHz स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज के 2 वरिएन्त के साथ पेश की गयी है। इसके अलावा यह डिवाइस अपने प्रो वरिएन्त के समान फीचर के साथ पेश की गयी है।

सामने की तरफ 6.3-इंच की 1080×2340 पिक्सेल रेज़ोलुशन वाली डॉट नौच युक्त डिस्प्ले दी गयी है। यह डिवाइस एंड्राइड 9.0 पाई आधारित MIUI 10 पर रन करती हुई मिलेगी। इसके अलावा यहाँ पर भी आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट दिया गया है लेकिन बॉक्स में आपको 10W का ही चार्जर मिलता है।

Redmi Note 7 की कीमत

Redmi Note 7 की भारतीय बाज़ार में कीमत काफी किफायती रखी गयी है। जहाँ पर 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वरिएन्त की कीमत 9,999 रुपए रखी गयी है जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए आपको 11,999 रुपए खर्च करने होंगे। Xioami की यह डिवाइस 6 मार्च को पहली सेल के लिए उपलब्ध होगी।

Redmi Note 7 और Note 7 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Redmi Note 7 Redmi Note 7 Pro
डिस्प्ले 6.3-इंच FHD+ डिस्प्ले, 2340*1080 रेज़ोलुशन, डॉट-नौच 6.3 इंच, 1080 x 2340 पिक्सेल डिस्प्ले, डॉट-नौच
प्रोसेसर 2.2GHz स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर प्रोसेसर 2 GHz, ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
रैम 3GB/4GB 4/6GB LPDDR4X
इंटरनल स्टोरेज 32GB/ 64GB, हाइब्रिड सिम स्लॉट 64GB/128GB, हाइब्रिड सिम स्लॉट
सॉफ्टवेयर MIUI 10 (एंड्राइड पाई) MIUI 10 (एंड्राइड पाई)
रियर कैमरा 12MP + 2MP 48MP + 5MP
फ्रंट कैमरा 13MP 13MP
अन्य 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक, प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक, प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर
बैटरी 4000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट 4000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट
भारत में कीमत 9,999 रुपए / 11,999 रुपए 13,999 रुपए / 16,999 रुपए

 

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageXiaomi ने लांच किया किफायती Redmi Note 9 इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomiने आज अपने Redmi Note 9 को किफायती कीमत के साथ इंडिया में लांच कर दिया है। आधिकारिक रूप से Note 9 30 अप्रैल को Note 9 Pro और Note 9 Pro Max के साथ ग्लोबली लांच किया जा चूका है। इसके बाद कंपनी ने सीरीज की 2 डिवाइसों को इंडियन मार्किट में लांच …

ImageRedmi लाने वाला है सबसे तेज़ प्रोसेसर के साथ अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Redmi ने अभी हाल ही में Redmi Note 7 को चीन में लांच किया है और Redmi Note 7 Pro भी जल्द ही लांच किया जायेगा। अभी हाल ही में कंपनी के सीईओ Lu Weibing ने अपने Weibo अकाउंट पर यह सुनिश्चित किया है की कंपनी ने किफायती फ्लैगशिप फोन पर काम करना शुरू कर …

Image₹11 हजार में Xiaomi का नया फोन – REDMI A7 और A7 Pro में 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी

Xiaomi ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने भारत में REDMI A7 और REDMI A7 Pro लॉन्च कर दिए हैं, और इस बार फोकस साफ है और वो ये है कि कम कीमत में ज़्यादा वैल्यू देना। दिलचस्प बात ये है कि इस प्राइस रेंज में जहां आमतौर …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.