Xiaomi ने लांच किया किफायती Redmi Note 9 इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi  ने आज अपने Redmi Note 9 को किफायती कीमत के साथ इंडिया में लांच कर दिया है। आधिकारिक रूप से Note 9 30 अप्रैल को Note 9 Pro और Note 9 Pro Max के साथ ग्लोबली लांच किया जा चूका है। इसके बाद कंपनी ने सीरीज की 2 डिवाइसों को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया था जिसके बाद कंपनी तीसरे फोन को अब लांच किया है जिसमे आपको बड़ी बैटरी और क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

Redmi Note 9 के फीचर

Note 9 में आपको 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सेल के साथ मिलती है। सामने की तरफ पंच होल के तहत आपको 13MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के मैक्रो, डेप्थ सेंसर वाले क्वैड कैमरा सेटअप के साथ दिया गया है।

चिपसेट की जहाँ तक बात है तो फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आपको 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। स्टोरेज को आप 512GB तक बढ़ा सकते है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11 पर रन करती हुई मिलेगी।

पॉवर के लिए फोन में आपको 5,020mAH की बैटरी 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi 6, IR ब्लास्टर NFC, टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक को शामिल किया गया है।

Redmi Note 9 की कीमत और उपलब्धता

डिवाइस के 4GB + 64GB मॉडल को 11,999 रुपए 4GB+128GB मॉडल को 13,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। फोन के टॉप मॉडल 6GB रैम मॉडल को 14,999 रुपए की कीमत में पेश किया है।

फोन Pabble Grey, Scarlet Red, Aqua Green और Arctic White कलर ऑप्शन के साथ 24 जुलाई से Amazon inida, Mi.com, Mi Store, mi homes और अन्य रिटेल स्टोरों से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Related Articles

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageRedmi Note 9 होगा इंडिया में जल्द ही लांच, Amazon India पर टीजर पेज हुआ लाइव

Xiaomiने अपने Redmi Note 9 को इंडिया में लांच करने के लिए टीज़ करना शुरू कर दिया है। आधिकारिक रूप से Note 9 30 अप्रैल को Note 9 Pro और Note 9 Pro Max के साथ ग्लोबली लांच किया जा चूका है। इसके बाद कंपनी ने सीरीज की 2 डिवाइसों को इंडियन मार्किट में लांच …

Image48MP रियर कैमरा सेंसर के साथ उपलब्ध साल 2020 के बेस्ट स्मार्टफोन

स्मार्टफोन इस समय हमारे जीवन का एक काफी जरुरी हिस्सा बन गया है। और अगर पिछले कुछ समय को देखे तो मौजूदा दौर के लगभग सभी स्मार्टफोनों ने डिजिटल कैमरा की जरूरत को काफी हद तक कम कर दिया है क्योकि स्मार्टफोन मेकर दिन-ब-दिन कैमरा सेगमेंट में नयी सीमाएँ प्राप्त कर रहे है। (Best 48MP …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.