realme C73 5G इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme जल्द ही भारत में अपना किफायती फोन realme C73 5G लॉन्च करने वाला है। इस फोन में पिछेल वर्जन के मुकाबले कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। हाल ही में realme C73 5G इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स आधिकारिक ट्यूबर सामने आए हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की तारीख आयी सामने, 25 लकी विनर्स को इवेंट में शामिल होने का मौका

realme C73 5G इंडिया लॉन्च की तारीख

फोन का डेडीकेटेड पेज Flipkart माइक्रोसाइट पर लाइव हो गया है, जिसके अनुसार फोन को 2 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। फोन 4GB RAM+128GB स्टोरेज और 8GB RAM+128GB स्टोरेज इन दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आयी है, इसे Green, Purple, और Black इन तीन रंगों में पेश किया जाएगा।

realme C73 5G फीचर्स

realme C73 Features

लाईव पेज के अनुसार फोन में 120Hz का आई कंफर्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। मिलिट्री ग्रेड शौक रेजिस्टेंस के साथ आता है, और इसमें IP64 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इसके अतिरिक्त, 300% वॉल्यूम मोड दिया गया है।

फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। ये 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन की बैटरी कॉलिंग में 6.4 घंटे, इंस्टाग्राम पर 17.9 घंटे, यूट्यूब पर 15.7 घंटे, और गेमिंग के दौरान, 13.3 घंटे का सपोर्ट देती है। फोन 7.94mm पतला हो सकता है।

ये पढ़ें: iQOO 15 Ultra शोल्डर बटन और एक्टिव फैन के साथ हो सकता है लॉन्च, लीक्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageiPhone 17 Pro के चौंकाने वाले लीक्स आएं सामने, इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम

Apple जल्द ही भारत सहित वैश्विक बाजार में अपनी iPhone 17 सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। सिरीज़ से सम्बंधित काफी लीक्स सामने आ चुके हैं, हाल ही में इसके लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी भी सामने आयी है, लेकिन फिलहाल iPhone 17 Pro चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसके कुछ फीचर्स लीक हुए …

Discuss

Be the first to leave a comment.