iQOO 15 Ultra शोल्डर बटन और एक्टिव फैन के साथ हो सकता है लॉन्च, लीक्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने कुछ समय पहले ही अपना फ्लैगशिप गेमिंग फोन iQOO 13 लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने iQOO 10 से 12 तक दो वेरिएंट पेश किए थे, जिसमें Pro वेरिएंट भी शामिल था, लेकिन iQOO 13 का कोई Pro वेरिएंट लॉन्च नहीं किया गया और अब हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी iQOO 15 सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ iQOO 15 Ultra को भी लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Vivo का ये फोन 100x जूम सपोर्ट के साथ जल्द लेगा भारत में एंट्री, टीजर आया सामने

iQOO 15 Ultra फीचर्स लीक

हाल ही में चीनी टिप्सटर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से फोन के फीचर्स से संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार फोन में 2K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 6.85 इंच का फ्लैट Samsung डिस्प्ले हो सकता है। इसके अतिरिक्त, फोन में पेरिस्कोप कैमरा और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

अन्य लीक्स की बात करें, तो फोन में शोल्डर बटंस को भी टेस्ट किया जा रहा है, और फोन में एक एक्टिव कूलिंग फैन भी देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है, कि इसे फ्लैगशिप गेमिंग फोन के रूप में पेश किया जा सकता है। इतना ही नही, अन्य Weibo पोस्ट के अनुसार फोन में 0.8μm पिक्सल साइज के साथ 50MP का 1/1.95-इंच सेंसर वाला पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO 15 लीक्स

DCS के अनुसार स्टैंडर्ड मॉडल में 6.85-इंच का Samsung द्वारा निर्मित फ्लैट LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस नई डिस्प्ले तकनीक की वजह से फोन में सिमेट्रिकल और स्लिमर बेजल देखने को मिल सकते हैं। इस फोन में भी पेरिस्कोप कैमरा को शामिल किया जा सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें, तो दोनों ही फोन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। फोन में मिडल मेटल फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किए जा सकते हैं, और इनमें 100वो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh+ की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

ये पढ़ें: Whatsapp के नए स्टेटस फीचर्स लॉन्च, इन तरीकों से कर पाएंगे स्टेटस को कस्टमाइज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO 15 Ultra और iQOO 15 के फीचर्स लीक, एक्टिव फैन के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

कुछ महीने पहले ही iQOO ने अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 13 लॉन्च किया था और इसके बाद अब कंपनी अपनी सीधे अगली फ्लैगशिप iQOO 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें iQOO 15 और 15 Ultra ये दो मॉडल्स शामिल होंगे। बात करें अल्ट्रा मॉडल की तो ये iQOO का तगड़े लेवल वाला गेमिंग फोन …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products