iQOO 15 Ultra और iQOO 15 के फीचर्स लीक, एक्टिव फैन के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ महीने पहले ही iQOO ने अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 13 लॉन्च किया था और इसके बाद अब कंपनी अपनी सीधे अगली फ्लैगशिप iQOO 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें iQOO 15 और 15 Ultra ये दो मॉडल्स शामिल होंगे। बात करें अल्ट्रा मॉडल की तो ये iQOO का तगड़े लेवल वाला गेमिंग फोन होने वाला है, जिसमें गेमिंग के लिए अलग से ट्रिगर बटन को भी शामिल किया जा सकता है। हाल ही में iQOO 15 और iQOO 15 Ultra फीचर्स की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Good Wife OTT Release: महिलाओं को प्रेरित करने वाली सिरीज़, आपको भी देखना चाहिए

iQOO 15 और iQOO 15 Ultra फीचर्स लीक

iQOO 15 और iQOO 15 Ultra फीचर्स लीक
  • डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO 15 सीरीज के दोनों फोन्स में हमें 6.85-इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला Samsung का फ्लैट LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें -less पोलराइजेशन रिमूवल, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग, और नई LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है।
  • परफॉरमेंस: दोनों फोन्स में Qualcomm का आगामी चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 देखने को मिल सकता है, जो Oryon CPU आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Geekbench 6 पर ये चिपसेट सिंगल-कोर में 4000+ और मल्टी-कोर में 11,000+ पॉइंट्स का स्कोर हासिल कर सकता है।
  • कैमरा: दोनों ही फोन्स में हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड, और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को शामिल किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है।
  • बैटरी: फिलहाल iQOO 15 Ultra की बैटरी से संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, और फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
  • अन्य: रिपोर्ट्स के अनुसार Ultra वेरिएंट में गेमिंग शोल्डर बटन को शामिल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फोन में एक्टिव फैन, वायरलेस चार्जिंग, बाईपास चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

iQOO 15 और iQOO 15 Ultra लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में दोनों फोन्स के लॉन्च टाइमलाइन से संबंधित लीक्स भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इन दोनों फोन्स को अक्टूबर, 2025 में चीन में लॉन्च कर सकती है, इसके बाद कुछ हफ्तों में इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Apna Ghar लॉन्च: ड्राइवर्स हाइवे पर फ्री में रुक पाएंगे AC कमरों में, मिलेगी कई सुविधाएं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Imageफोन के अंदर कूलिंग फैन? iQOO 16T के लीक स्पेक्स ने गेमर्स को चौंकाया

iQOO की परफॉर्मेंस T-सीरीज़ का अगला फोन चर्चा में आ गया है। टिपस्टर Digital Chat Station की ताज़ा लीक के अनुसार, कंपनी iQOO 16T के शुरुआती प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, और इसमें दो बातें सबसे अलग हैं – Qualcomm का अपकमिंग टॉप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 (कोडनेम SM8950) और फोन के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products