Apna Ghar लॉन्च: ड्राइवर्स हाइवे पर फ्री में रुक पाएंगे AC कमरों में, मिलेगी कई सुविधाएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाइवे पर लगातार सफर करते समय थकान की वजह से कई घटनाएं होती है, और लगातार गाड़ी चलाने की वजह खास कर ट्रक ड्राइवर्स को आराम की काफी जरूरत होती है। ऐसे में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा एक नया ऐप “Apna Ghar” लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से ड्राइवर्स काफी सस्ते में या फ्री में एक AC रूम में आराम कर सकते हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 2 जुलाई से 6 जुलाई तक धूम मचाएगी ये फिल्में

Apna Ghar ऐप लॉन्च

हाल ही में प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा X अकाउंट पर इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है। जिसमें, उन्होंने बताया, कि हाइवे पर ज्यादातर दुर्घटनाएं नींद पूरी न होने की वजह से होती है। और नेशनल हाइवे पर “Apna Ghar” ऐप इस समस्या का समाधान करेगा।

यहां ड्राइवर्स को सारी व्यवस्था मिलेगी, जिसमें एयर कंडीशन रूम, भोजन या स्वयं खाना पकाने की व्यवस्था, और ठंडे गर्म पानी की व्यवस्था के साथ स्नान ग्रह, शौचालय, पार्किंग, बेड आदि की व्यवस्था शामिल हैं।

मात्र इतना आएगा खर्च

इस सुविधा को लॉन्च करने के साथ साथ सरकार ने ड्राइवर्स की जेब का भी ध्यान रखा है। इन विश्राम ग्रहों या कमरों को आप 8 घंटे के हिसाब से बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको मात्र 112 रुपए ही खर्च करना होंगे।

इस सुविधा की सबसे मजेदार बात है, कि यदि ट्रक में आप 50 लीटर पेट्रोल या डीजल बहरवाते हैं, तो ये सुविधा आपके लिए निःशुल्क हो जाएगी, और आपको एक भी रुपए खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।

अपना घर ऐप फीचर्स

इस ऐप को आप Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से हाइवे के नजदीकी होटल्स की जानकारी मिल जाती है। इसी के साथ, आप ऐप के माध्यम से ही कमरा बुक कर सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ हाइवे ही नहीं, बल्कि शहरों में भी कमरा बुक कर पाएंगे।

इस ऐप में आपको भारत पेट्रोलियम से जुड़े हुए होटल ही नजर आयेंगे, जो ये सुविधा प्रदान करते हैं। ऐप के माध्यम से आप बुकिंग को कैंसिल भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें बुकिंग हिस्ट्री देखने का भी ऑप्शन है, और पेमेंट के लिए यूपीआई, कार्ड और वॉलेट जैसे ऑप्शंस भी दिए गए हैं। इस ऐप को अभी तक 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ये पढ़ें: अभी Google Maps में घर को करें ब्लर, वजह जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.