Realme C63 5G Dimensity 6300 के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने भारत में अपना शानदार बजट फ्रेंडली फोन Realme C63 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन तीन स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया है। इस 5,000 mAh की बैटरी वाले फोन में MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आगे Realme C63 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C63 5G की कीमत और उपलब्धता

जैसा कि हमनें बताया, इस फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए, 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए, और 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है।

फोन को Starry Gold और Forest Green इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

ये पढ़े: Vivo V40e 5G Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme C63 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 625 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 6300 5G SoC द्वारा संचालित होता है, और Realme UI 5.0 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU का उपयोग किया गया है। फ़ोन में 128GB स्टोरेज के साथ 4/6/8GB RAM ऑप्शंस मिल जाते हैं।

फ़ोन के बैक पैनल पर LED फ़्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल (f/1.86) AI कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 8 मेगापिक्सल (f/2.0) सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 10W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ़ोन में IP64 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है, इसके अतिरिक्त AI Boost Engine, Mini Capsule 2.0, Dynamic Button, 48-month Fluency Certificate, और 360° Surround Six-Antenna 5G Layout जैसे कई ऑप्शंस शामिल हैं।

ये पढ़े: Realme 13+ 5G सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स के साथ Geekbench पर नजर आया; Dimensity 7300, 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Imageसाल 2022 में 20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

5G टेक्नोलॉजी के ट्रायल भारत में लगभग समाप्त होने को हैं और वो दिन दूर नहीं जब, जल्दी ही 5G कनेक्टिविटी लोगों को इस्तेमाल करने को मिलेगी। एयरटेल और जिओ काफी तेज़ी से 5G स्पेक्ट्रम को इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगा रहे हैं। हालांकि ये सर्विस अभी तैयार नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन मेकर अपने …

ImageMoto G84 vs Realme 11 vs OnePlus Nord CE 3 Lite: कौन है किससे बेहतर, जानते हैं सबकुछ

Motorola ने हाल ही में अपना नया बजट फोन Moto G84 5G भारत में लॉन्च किया। यह एक बजट फोन है, जो किफायती कीमत पर जबरदस्त स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें 12GB रैम मिलती है और 256GB स्टोरेज। इसी तरह के स्पेसिफिकेशन के साथ बीते दिनों Realme 11 5G और OnePlus Nord …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.