Poco F6 Deadpool Limited Edition 26 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Deadpool की अगली फिल्म Deadpool & Wolverine के साथ Poco भारत में अपना नया फ़ोन Poco F6 Deadpool Limited Edition पेश करने जा रहा है। कंपनी इस फ़ोन को 26 जुलाई 2024 को भारत में पेश करेगी। आगे Poco F6 Deadpool Limited Edition कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco F6 Deadpool Limited Edition कीमत

फ़िलहाल इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन ये पहले लॉन्च हुए Poco F6 के ओरिजिनल मॉडल के समान ही है, जिसे 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया था। इसके ओरिजनल मॉडल की कीमत 29,999 रूपए थी, कंपनी इसके लिमिटेड एडिशन को भी इसी कीमत या इससे थोड़ी ज्यादा कीमत पर पेश कर सकती है।

ये पढ़े: Motorola का नया फ़ोन – मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन के साथ आने वाला सबसे स्लिम फ़ोन

Poco F6 स्पेसिफिकेशन्स

इसका लिमिटेड एडिशन ओरिजिनल फ़ोन के समान ही हो सकता है, इसलिए इसके फीचर्स भी Poco F6 के समान ही होने की उम्मीद है। बात करें ओरिजिनल मॉडल के फीचर्स की तो इसमें 6.67 इंच का 1.5K रेसोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,400nits की ब्राइटनेस के साथ HDR10+, Dolby Vision, और Widevine L1 को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus का उपयोग किया गया है।

फ़ोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ़ोन के बैक पैनल पर OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है। फ़ोन में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Atmos तकनीक के साथ ड्यूल स्पीकर्स का उपयोग किया गया है।

ये पढ़े: Xiaomi 14T Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक: Samsung सेंसर के साथ मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImagePoco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स

POCO ने भारतीय बाज़ार में इस साल की शुरुआत POCO X6 Pro से की है और अब कंपनी भारत में Poco F6 को लॉन्च करने वाली है, जिसका इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो भारतीय बाज़ार में 23 मई को पेश किया जायेगा। कंपनी इसे Qualcomm के Snapdragon 8s …

ImageiQoo Z9x 5G होने वाला है भारत में लॉन्च,21,000 से कम कीमत पर मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

iQoo जल्द ही भारतीय बाज़ार में अपना नया फ़ोन पेश करने वाली है। इस कंपनी के फ़ोन अपने शानदार स्पेसिफिकेशन्स और परफॉरमेंस के लिए काफी लोकप्रिय हो रहे हैं , ऐसे में कंपनी ने अपने नए फ़ोन iQoo Z9x 5G का खुलासा किया है। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सभी जानकारी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products