OnePlus Ace 3 हो सकता OnePlus 12R का रीब्रांड वर्जन, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ समय से OnePlus 12R को लेकर कई सारे ऑनलाइन लीक सामने आए हैं। अब एक और जानकारी सामने आई है, जिससे कंपनी के एक नए फोन के बारे में पता चलता है। यह OnePlus Ace 3 है। खास बात है कि OnePlus 12R और OnePlus Ace 3 दोनों के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही नज़र आ रहे हैं। ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ही डिवाइस एक ही हैं, लेकिन इन्हें अलग-अलग देशों के बाज़ार में उतारने के लिए इनका नाम बदल दिया गया है। साफ शब्दों में कहें तो OnePlus 12R का रीब्रांड वर्जन Ace 3 हो सकता है।

ये पढ़ें: Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

OnePlus Ace 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन

पहले भी देखा गया है कि कंपनी किसी देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ डिवाइस को रीब्रांड करती है और इस नए स्मार्टफोन के साथ ऐसा ही मामला हो सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station ने Ace 3 के पूरे स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। इसमें 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। फ्रंट पर सेल्फी के लिए एक पंच-होल कटआउट हो सकता है। फोन के ऐज कर्व्ड हो सकते हैं। डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है।

OnePlus के इस नए स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किए जाने की संभावना है। यह 24GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX890 सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड ओमनीविज़न OV8D10 सेंसर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के लिए 32MP Sony IMX709 टेलीफोटो सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है। फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फी शूटर हो सकता है।

ये पढ़ें: WhatsApp Multi Account Feature :एक फोन पर चला सकेंगे 2 एकाउंट, बीटा वर्जन की टेस्टिंग जारी

डिवाइस को लंबे समय तक चलाने और जल्दी चार्ज करने के लिए 100W के फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बैटरी का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ये सारे फीचर वैसे ही, जिसकी हम OnePlus 12R से उम्मीद करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Ace 3 में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ वी5.2, USB-C और NFC की सुविधा मिल सकती है। फोन का यूज़र इंटरफेस Android 14 आधारित होने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageकौन-सा ऐप चुपचाप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है? सुरक्षा के लिए अभी बंद करें ट्रैकिंग, आसान है तरीका

आज स्मार्टफोन हमारी आधी ज़िंदगी संभालते हैं। मैप्स दिखाते हैं, फूड डिलीवरी करवाते हैं, कैब बुलाते हैं, लेकिन एक समस्या लगातार बढ़ रही है और वो है अनावश्यक लोकेशन ट्रैकिंग। कई ऐप्स लोकेशन ट्रैक करते हुए आपकी हर हलचल, हर जगह और हर मूवमेंट का डेटा चुपचाप इकट्ठा करती रहती हैं। यही वजह है कि …

ImageOnePlus Nord होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

OnePlus काफी दिनों से अपनी अपकमिंग डिवाइस को लेकर मार्किट में काफी चर्चा में बना हुआ है। कल कंपनी ने साफ़ कर दिया की इस आगामी डिवाइस का नाम OnePlus Nord होने वाला है जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम रह सकती है। अभी वैसे तो डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन आज …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

ImageOnePlus Ace 6T का धमाका – 8300mAh बैटरी ने उड़ाए फ्लैगशिप फोनों के होश

OnePlus ने Ace 6T के चीन लॉन्च की तारीख जैसे ही कन्फर्म की, टेक कम्युनिटी में उत्साह बढ़ गया। ये फोन 3 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा। लेकिन इस फोन की असल खास बात कुछ और ही है। ये दुनिया का पहला फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें 8300mAh की बैटरी होगी। साथ में मिलेगा 100W …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products