OnePlus Nord होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

OnePlus Nord is likely to be a rebranded Oppo Reno 4 5G without 65W fast charging.

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus काफी दिनों से अपनी अपकमिंग डिवाइस को लेकर मार्किट में काफी चर्चा में बना हुआ है। कल कंपनी ने साफ़ कर दिया की इस आगामी डिवाइस का नाम OnePlus Nord होने वाला है जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम रह सकती है। अभी वैसे तो डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन आज क्वालकॉम के यूरोप ट्विटर अकाउंट से जो पोस्ट की गयी है उसके हिसाब से यह वनप्लस की ये अपकमिंग डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश की जाएगी।

क्वालकॉम की इस ट्वीट और कुछ अन्य जानकारी से भी संकेत मिलते है की OnePlus Nord में आपको स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वनप्लस ने अभी तक अपने स्मार्टफोन को हमेशा से प्रोमियम प्राइस रेंज को ध्यान में रख कर पेश किया है ज्सिके चलते Nord कंपनी का मिड-रेंज टियर में यह पहला कदम कहा जा सकता है। इंडिया में OnePlus 7T को लांच करने के साथ ही कंपनी ने कहा था की अब आने वाले सभी फ़ोनों में 90Hz की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले ही देखने को मिलेगी और OnePlus 8 के लांच के समय भी कंपनी ने आने वाले सभी फ़ोनों में 5G सपोर्ट की बात कही थी।

OnePlus Nord के आपेक्षित फीचर

कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन में काफी हद तक Oppo Reno 4 की झलक देखने को मिलती है तो जो BBK की ही एक सब कंपनी है। उम्मीद यह भी है की OnePlus Nord Reno 4 का रीब्रांड वारेंट साबित हो सकता है जिसमे आपको कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

OnePlus Nord मार्किट में स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ पेश की जा सकती है। इसके अलावा सामने की तरफ आपको ड्यूल पंच होल डिस्प्ले भी मिल सकता है जो हाल ही कंपनी के द्वारा जारी की गयी एक विडियो में भी दिखाई देता है। हो सकता है की इसमें 32MP + 8MP का ड्यूल सेल्फ़ी कैमरा दिया जाये और पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेंसर मिले।

बैटरी बैकअप के लिए फोन में लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए 4,000mAH की बड़ी बैटरी कम से कम 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ तो पेश की ही जाएगी। इसके अलावा फोन के लांच होने से पहले कंपनी धीरे धीरे डिवाइस से जुडी कुछ जानकरी सामने लेट रहेंगे और हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

 

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

OnePlus Nord हुआ 90Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

लगभग पिछले एक महीने तक डिवाइस को टीज़ करने के बाद आज आखिरकार OnePlus ने अपने लेटेस्ट मिड रेंज OnePlus Nord को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है। duniya के पहले AR लांच इवेंट के जरिये डिवाइस को एक नए तरह से काफी आकर्षक फीचर और प्राइस टैग के साथ पेश किया है। तो …

ImageXiaomi Mi 10i vs OnePlus Nord vs Samsung Galaxy M51: कौन साबित होगा सबसे बेहतर?

Xiaomi ने साल 2021 की शुरुआत अपने 108MP प्राइमरी कैमरा, स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट युक्त Mi 10i को लांच करके की है। कंपनी ने डिवाइस को काफी आकर्षक स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है। शाओमी Mi 10i को मुख्य रूप से OnePlus Nord को टक्कर देने देने के लिए ही पेश किया गया है।प्राइस …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.