OnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में लॉन्च कर दिया है। और सच कहें तो, इस बार कंपनी ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले तीनों ही जगहों पर कमाल किया है। कई लोगों ने ध्यान दिया होगा कि OnePlus ने 14 को स्किप किया और इसका कारण भी जानना चाहते होंगे। दरअसल, चीन में 4 अंक को अशुभ माना जाता है, इसी लिए कंपनी ने सीधे 15 पर जंप मारा है।

ये पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

OnePlus 15 कीमतें और उपलब्धता

अभी ये फोन सिर्फ चीन में उपलब्ध है, जहां 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग ₹49,500) है। OnePlus 15 India launch नवंबर के मध्य तक हो सकता है। अगर इससे पहले कोई और कंपनी भारत में फ्लैगशिप फोन नयी लायी, तो यह भारत का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 smartphone भी हो सकता है। इसमें और वैरिएंट भी सामने आये हैं, जिनकी कीमतें आप नीचे देख सकते हैं –

  • 12GB + 256GB – 3999 युआन (लगभग ₹49,500)
  • 16GB + 256GB – 4299 युआन (लगभग ₹53,300)
  • 12GB + 512GB – 4599 युआन (लगभग ₹57,000)
  • 16GB + 512GB – 4899 युआन (लगभग ₹60,700)
  • 16GB + 1TB – 5399 युआन (लगभग ₹67,900)
OnePlus 15 pricing

दमदार परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए नई तकनीक

इस फोन में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset दिया गया है, जो अभी तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। इसके साथ G2 gaming chip भी मिलता है, जो नेटवर्क लेटेंसी को 65% तक कम करता है और गेम अपडेट स्पीड को 71% तक बढ़ा देता है। कंपनी के अनुसार, ये फोन Valorant Mobile National Tournament का ऑफिशियल डिवाइस है।

ये पढ़ें: Lava का ये फोन ₹7,000 में हूबहू iPhone जैसा – पर असली खेल है अंदर का

डिस्प्ले भी दमदार है

6.78-इंच 1.5K AMOLED LTPO डिस्प्ले के साथ ये फोन 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये OnePlus के इतिहास में पहली बार है, जब कोई डिवाइस 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आया है। इसके अल्ट्रा नैरो 1.15mm बेज़ेल और “Oriental Display 3.0” टेक्नोलॉजी यूज़र को बहुत ही इमर्सिव अनुभव देने के लिए सक्षम बनाती है। साथ ही इसमें True Hardware 1 nit Dark Mode और लो ब्लू लाइट फिल्टर मिला है, जो आँखों के आराम के लिए बेहद उपयोगी है।

कैमरा सेक्शन में भी बड़ी छलांग

इस बार OnePlus ने Hasselblad branding को अलविदा कह दिया है। फोन में कंपनी का नया DetailMax (Lumo) Imaging Engine शामिल है। इसमें तीन-तीन 50MP के सेंसर हैं – प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और पेरिस्कोप टेलेफोटो। साथ ही 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फ्रंट में 32MP कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

OnePlus 15

डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

OnePlus 15 का डिज़ाइन “Dune Aesthetic” कॉनसेप्ट पर आधारित है। मेटल क्यूब कैमरा मॉड्यूल के साथ इसका nano-ceramic metal frame बेहद प्रीमियम फील देता है। यह IP66/68/69/69K रेटिंग के साथ dust और water resistant भी है।

ये पढ़ें: Geekbench पर iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, लेकिन क्या यह उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

बैटरी और चार्जिंग स्पीड

फोन में 7300mAh Glacier Battery दी गई है जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक का स्ट्रीमिंग हो सकता है, यानि चार्जिंग की चिंता भी अब खत्म।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products