Lava का ये फोन ₹7,000 में हूबहू iPhone जैसा – पर असली खेल है अंदर का

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई लोगों को iPhone का प्रीमियम डिज़ाइन तो बहुत पसंद आता है, लेकिन उसकी कीमत जेब पर भारी पड़ती है। लेकिन अब उनके लिए अच्छी ख़बर आयी है। Lava ने सिर्फ ₹6,999 में ऐसा फोन लॉन्च किया है जो दिखने में काफ़ी हद तक iPhone जैसा लगता है। इसका नाम है Lava Shark 2। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया है जो स्टाइल में समझौता नहीं करना चाहते। ग्रे (Eclipse Grey) और सुनहरे (Aurora Gold) रंगों में आने वाला ये फोन देखने में काफ़ी प्रीमियम फील देता है।

ये पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

₹7,000 में क्या-क्या मिला?

अब साफ है कि इतने कम दाम में iPhone जैसे स्पेसिफिकेशन मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। लेकिन Lava ने इस बजट में जो दिया है, वो वाकई सराहनीय है। फोन में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक काफी अच्छी डील है।

Lava Shark 2 specifications (Lava Shark 2 स्पेसिफिकेशन)

Lava Shark 2 में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट है, जो 4GB RAM (साथ में 4GB virtual RAM) और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, ये रोज़मर्रा के मल्टीटास्किंग और ऑनलाइन क्लास जैसे कामों के के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

ये पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहे हैं सबसे बड़े बैटरी वाले धाकड़ 5G स्मार्टफोन

फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो Type-C पोर्ट और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्स में 10W का ही चार्जर है। ये फोन IP54 रेटिंग के साथ हल्की धूल और पानी से भी सुरक्षित है। और सबसे अच्छी बात ये है कि Lava का सॉफ्टवेयर इंटरफेस पूरी तरह से क्लीन और ब्लोटवेयर फ्री है।

अगर आप iPhone जैसे डिज़ाइन का मज़ा लेना चाहते हैं लेकिन बजट 7 हज़ार से ज़्यादा नहीं है, तो Lava Shark 2 4G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Discuss

Be the first to leave a comment.