OnePlus के ये दो नए स्मार्टफोन, हाई-एन्ड फोनों को देंगे कड़ी टक्कर, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus इस साल में आपको कई बार सरप्राइज़ करने वाला है। एक तरह हमने Smartprix पर आपको इसके फोल्डेबल फ़ोन OnePlus V Fold की पहली झलक दिखाई और दूसरी तरफ अब इसके नए फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 12 की नयी लीक सामने आयी है। हालांकि अभी इस फ़ोन के लॉन्च में समय है, लेकिन इसके काफी स्पेसिफिकेशन सामने आने लगे हैं। OnePlus 12 के अलावा कंपनी एक और नए फ़ोन OnePlus Ace 2 Pro पर भी काम कर रही है, जिसे जल्दी ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है।  

ये पढ़ें: जुलाई में आ रहा है नया Nord फ़ोन, कंपनी ने दिया पहला टीज़र

OnePlus 12 में मिलेगी QHD+ 120Hz डिस्प्ले

OnePlus 12 की डिस्प्ले को लेकर प्रचलित टिपस्टर Digital Chat Station ने ये पोस्ट किया है कि इसमें QHD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ 120Hz OLED डिस्प्ले आएगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में भी स्क्रीन में ऊपर बीचों-बीच पंच-होल सेल्फी सेंसर आ सकता है और डिस्प्ले का साइज़ 6.7 इंच का बताया जा रहा है, यानि OnePlus 11 से 12 के बीच में डिस्प्ले को लेकर कोई बदलाव या अपग्रेड नज़र नहीं आ रहा है।

लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्मार्टफोन Qualcomm के आने वाले फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पेश किया जायेगा और यही इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा इसमें 5000mAh बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की भी खबरें हैं। कैमरा फीचरों में भी आपको यहां काफी अच्छी परफॉरमेंस मिलने वाली है, कंपनी इसमें 50+50+64MP के ट्रिपल रियर कैमरे दे सकती है।

OnePlus Ace 2 Pro भी होगा फ्लैगशिप फ़ोन

कंपनी इसके अलावा OnePlus Ace 2 Pro को भी लॉन्च करने वाली है और ये Snapdragon 8 Gen 2 के साथ दस्तक दे सकता है। Digital Chat Station के अनुसार, इसमें भी 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले आएगी। इसके अलावा इसमें कर्व्ड दिसलपाय होगी और पंच-होल कैमरा भी डिस्प्ले में ऊपर बीच में ही होगा।

अन्य लीक हुई खबरों की मानें तो, इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आने की सम्भावना है। इसके अलावा इसे कंपनी दो चार्जिंग वैरिएंट में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी और दूसरा वैरिएंट 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाज़ार में आ सकता है।

ये पढ़ें: भारत में लॉन्च होने के लिए Realme Narzo 60 सीरीज़ का टीज़र आया, Amazon पर होगी बिक्री

इसके अलावा कंपनी OnePlus के पहले फोल्डेबल फ़ोन पर भी काम कर रही है। OnePlus Nord को भी जुलाई में लॉन्च किया जाना है और अब OnePlus Nord CE 3 5G की भी खबरें आने लगी हैं। कंपनी हर रेंज में एक स्मार्टफोन लाने को तैयार है, आप इनमें से किसा इंतज़ार कर रह हैं ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageकन्फर्म: OnePlus 11 Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च, मिलेंगे पावरफुल स्पेसिफिकेशन

Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च होते ही, OnePlus ने भी एलान कर दिया है कि उनका नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 इसी लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किया जायेगा। अब तक इससे जुड़ी कई अफवाहें आयीं, लेकिन अब कंपनी ने इसका लॉन्च कन्फर्म भी कर दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.