One UI 7 इन बदलाव के साथ होगा लॉन्च, फ़िलहाल बीटा वर्जन में हो सकता है उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • One UI 7 स्टेबल वर्जन अगले साल लॉन्च होगा।
  • इसके बीटा वर्जन को 2024 के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
  • कैमरा UI के साथ कुछ अन्य चीजों में भी होंगे बदलाव।

Samsung काफी समय से One UI 7 को लॉन्च करने के तैयारी में लगा हुआ था। हाल ही में कंपनी ने USA में हुए Samsung Developer Conference में इसकी घोषणा कर दी है। इसका स्टेबल वर्जन साल 2025 तक Samsung Galaxy S25 सीरीज में उपलब्ध हो सकता है, फ़िलहाल इसका बीटा वर्जन देखने को मिल सकता है, आगे One UI 7 फीचर्स बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: Amazon नवरात्री स्मार्टफोन ऑफर्स: इन फ्लैगशिप फ़ोन्स पर मिल रहा 63% तक डिस्काउंट

One UI 7 बीटा वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार इसके स्टेबल वर्जन को अगले साल तक पेश किया जा सकता है, लेकिन उसके पहले इसकी अच्छे से टेस्टिंग करने के बाद कंपनी Samsung One UI 7 बीटा वर्जन को इस साल के आखिर तक पेश कर सकती है, जो Galaxy S24 सीरीज में देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, ये Galaxy S23 सीरीज, Galaxy Z Fold 6, और Galaxy Z Flip 6 में मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है।

One UI 7 में होंगे ये बदलाव

One UI 7 को नए UX डिज़ाइन और शानदार AI फीचर्स के साथ पेश किया जायेगा। इसमें यूजर को अलग से एक नोटिफिकेशन शेड मिल सकता है। इसके कंट्रोल सेंटर को भी बदला गया है, जो लगभग iOS और HyperOS के समान लगता है।

इतना ही नहीं कंपनी ने ऐप आइकॉन में भी बदलाव किये हैं, होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ एक पॉपअप मिलता है जिससे ऐप्स को प्रेफरेंस के अनुसार सॉर्ट किया जा सकता है। ऊपर की तरफ बने बैटरी आइकॉन को भी रिडिजाइन किया गया है। कैमरा UI में भी बदलाव किये गए हैं।

इन सभी बदलाव के साथ एक बेहतरीन UI को पेश करना, जिसमें कोई बग न हो कंपनी के लिए थोड़ा चलैंजिंग हो सकता है, जिस वजह से One UI 7 स्टेबल अपडेट में थोड़ी देरी हो सकती है, हालाँकि बीटा वर्जन लॉन्च होने से हमें काफी चीजें समझ आ जाएगी।

ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale: Gaming Laptop पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageGoogle ने पेश किया Android 15 Beta 4: Pixel 9 सीरीज में हो सकता है शामिल

Google जल्द ही Android 15 को पेश करने वाला है, आज कंपनी ने Android 15 Beta 4 रोलआउट कर दिया है। इस बीटा वर्जन में कंपनी ने यूजर्स के लिए नयी सुविधाओं, प्राइवेसी, और सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। कंपनी ने इस रोलआउट में कुछ खास फीचर्स नहीं दिए हैं, बल्कि मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के …

ImageSamsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung अगले साल के शुरूआती महीने में अपना नया फ़ोन Galaxy S25 ultra लॉन्च कर सकता है, जिसे Galaxy S24 ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे सम्बंधित कई लीक्स वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स सामने आये हैं। आगे इसके बारे …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.