One UI 7 बीटा प्रोग्राम 5 दिसंबर को होगा रोलआउट, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने कुछ महीने पहले ही One UI 7 की घोषणा की थी, जिसे नए एनिमेशन्स और शानदार AI फीचर्स के साथ पेश किया जाने वाला है, हालाँकि इसका स्टेबल वर्जन 2025 में आ सकता है, लेकिन कंपनी उसके पहले इसके बीटा प्रोग्राम को लॉन्च करेगी, ताकि इसकी टेस्टिंग की जा सके। हां ही में इससे सम्बंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार One UI 7 बीटा प्रोग्राम 5 दिसंबर को रोलआउट होने वाला है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले

One UI 7 बीटा प्रोग्राम 5 दिसंबर को होगा रोलआउट

इसकी जानकारी @RMNazari द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जिसमें टिपस्टर ने Samsung के जर्मनी सपोर्ट से अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस बीटा प्रोग्राम को 5 दिसंबर को रोलआउट करने वाली है, ये Android 15 आधारित है, और सबसे पहले इसे S24 सीरीज में शामिल किया जायेगा, हालाँकि सीरीज के सिर्फ तीन ही मॉडल्स S24, S24+, और S24 Ultra में ही दिया जायेगा, S24 FE में बीटा प्रोग्राम को फ़िलहाल शामिल नहीं किया जायेगा।

One UI 7 फीचर्स

लीक्स के अनुसार नए आइकॉन के साथ इसमें कुछ खास AI फीचर्स को शामिल किया गया है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • Sketch to Image: ये एक AI संचालित टूल है, जिसमें आप यदि कोई भी स्केच बनाते हैं, तो टूल उस स्केच को एक इमेज में बदल देता है। इमेज में AI जनरेशन का वॉटरमार्क दिखेगा, और ये सिर्फ 12 मेगापिक्सल की साइज में ही जनरेट कर सकते हैं।
  • Portrait Studio: इस नए अपडेट के साथ Portrait Studio को भी शामिल किया गया है, जिसमें किसी भी इमेज को 3D कार्टून, कॉमिक, और स्केच जैसे आर्टिस्टिक प्रोफाइल पिक्चर में बदला जा सकता है।
  • Live Effects: ये भी एक शानदार फीचर है, जिसकी सहायता से किसी भी तस्वीर में डेप्थ और पर्सपेक्टिव को जोड़ा जा सकता है, ताकि विसुअल अपील को और एनहान्स किया जा सके।
  • Child Safety: इस नए अपडेट के साथ कंपनी चाइल्ड सेफ्टी फीचर को भी पेश करने वाली है। इस फीचर की सहायता से बच्चे बिना अपने पालकों के अप्रूवल के कोई भी ऐप नहीं खरीद पाएंगे।

ये पढ़ें: Realme 14x इस महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, जानें लॉन्च की तारीख और फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageWhatsApp के इस नए फीचर की मदद से अब कर पाएंगे अपनी “कॉल शेड्यूल”, बीटा वर्ज़न पर चल रही है टेस्टिंग

WhatsApp समय- समय पर अपने बीटा App को नए फीचर्स के साथ अपडेट करता रहता है। Beta App आमतौर पर उन संभावित फीचर्स की टेस्टिंग करता है, जो WhatsApp के सभी उपयोगकर्ताओं को भविष्य में मिल सकती हैं। कुछ बीटा फीचर को कुछ ही हफ्तों में शुरू कर दिया जाता है, जबकि अन्य का कई …

ImageRealme UI 6.0 ओपन बीटा प्रोग्राम रोडमैप टाइमलाइन सामने आयी, इन डिवाइसों में मिलेगा सबसे पहले

Realme ने हाल ही में अपने Android 15 आधारित Realme UI 6.0 की घोषणा की थी और इसके भारत में जल्द पेश किये जाने की खबरें भी सामने आयी थी। फिर एक बार इससे सम्बंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी ने Realme UI 6.0 ओपन बीटा प्रोग्राम रोडमैप साझा किया है, जिससे ये समझने में आसानी …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageSamsung यूजर्स ने ली राहत की सांस, One UI 7 फिर से रोलआउट, फिलहाल इन डिवाइसों में होगा उपलब्ध

Samsung ने पहले ही अपने One UI 7 के स्टेबल वर्जन के रोलआउट की लिस्ट साझा कर दी थी, लेकिन UI में बग आने की वजह से कंपनी को इस रोलआउट को रोकना पड़ा था, जिससे यूजर्स काफी निराश हुए थे, लेकिन अब कंपनी ने इस अपडेट को फिर से रोलआउट कर दिया है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.