Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अगले साल अपने दो नए फोल्डेबल फोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 लॉन्च करने वाला है, फोन से सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। इन दोनों फोन्स को कंपनी कुछ खास अपग्रेड्स के साथ पेश कर सकती है। हाल ही में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 स्क्रीन साइज की जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme 14x इस महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, जानें लॉन्च की तारीख और फीचर्स

Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले

हाल ही में डिस्प्ले सप्लाई चैन कंसल्टेंट के CEO Ross Young द्वारा दोनों फोन से संबंधित जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार Z Fold 7 में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और Z Flip 7 में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है।

कवर डिस्प्ले में भी अपडग्रेड देखने को मिल सकता है, जहां Z Fold 6 में 6.3 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया था, वहीं Z Fold 7 में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिससे यूजर इंटरएक्शन को और भी बेहतर बनाया जा सके। स्क्रीन साइज हाल ही में लॉन्च हुए Z Fold स्पेशल एडिशन के समान ही हो सकती है।

वहीं Z Flip 7 में भी बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जहां पिछले वर्जन में सिर्फ 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया था, इसमें 4 इंच का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, ताकि यूजर और भी टास्क को फोन फोल्ड होने पर भी बेहतर तरीके से परफॉर्म कर पाएं।

मिलेगी बेहतर ऐप कंपेटिबिलिटी

इन स्क्रीन साइज अपग्रेड के साथ यूजर्स को दोनों ही फोन्स की कवर स्क्रीन पर बेहतर ऐप कंपेटिबिलिटी मिलेगी। पिछले वर्जन में सिर्फ कुछ ही ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता था, लेकिन इन बड़े डिस्प्ले के साथ यूजर्स और भी ऐप्स के साथ इंटरेक्ट कर पाएंगे।

इन सब के अतिरिक्त दोनों फोन्स की परफॉरमेंस और बैटरी में भी अपग्रेड किया जाएगा। पिछले वर्जन के मुकाबले इनमें नए फ्लैगशिप प्रोसेसर और बड़ी बैटरी का उपयोग किया जा सकता है। जल्द ही हमें इस सीरीज से संबंधित अन्य जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: Apple का फोल्डेबल फोन 2026 में हो सकता है लॉन्च, हो सकती है सेगमेंट सेल्स में 30% तक की बढ़ोतरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageGalaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक

Samsung का साल का दूसरा Galaxy Unpacked event इस बार अगस्त नहीं बल्कि जुलाई में होने वाला है। जैसे जैसे ये इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को लेकर भी काफी कुछ सामने आया है। अब Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 से सम्बंधित एक और लीक आयी …

ImageSamsung गैलेक्सी Fold 5 और Flip 5 के जल्दी होंगे दर्शन, कंपनी ने बदला लॉन्च का समय

Samsung ने फ़रवरी 2023 में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S23 सीरीज़ को लॉन्च किया था और लोगों को हर साल की तरह फोल्डेबल फोनों के लॉन्च की उम्मीद अगस्त 2023 में ही थी। लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च का …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.