Realme 14x इस महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, जानें लॉन्च की तारीख और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही अपना नया फोन  Realme 14x 5G भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इसे Realme 12x के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में फोन के लॉन्च की तारीख और कुछ खास स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, आगे उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: पुणे के डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 28 लाख रूपए, ऐसे बनाया शिकार

Realme 14x लॉन्च की तारीख

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन को 18 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की डिजाइन में कुछ खास बदलाव भी किए जा सकते हैं। यदि ये लीक्स सही साबित होते हैं तो जल्द ही हमें इसकी आधिकारिक घोषणा भी सुनने को मिल सकती है।

फोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इस फोन को डायमंड डिजाइन बैक पैनल के साथ Crystal Black, Golden Glow, और Jewel Red इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

Realme 14x फीचर्स (अपेक्षित)

लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले देखनेवको मिल सकता है, ब्राइटनेस को पिछेल वर्जन के मुकाबले बढ़ाया जा सकता है। फोन के चिपसेट को भी पिछले वर्जन के मुकाबले अपग्रेड किया जा सकता है, पिछले वर्जन में Dimensity 6100+ का उपयोग किया गया था।

इसके अतिरिक्त फोन में 6GB RAM के साथ 128GB और 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। फोन को 6000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Apple का फोल्डेबल फोन 2026 में हो सकता है लॉन्च, हो सकती है सेगमेंट सेल्स में 30% तक की बढ़ोतरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImagePOCO M7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Poco जल्द ही भारत में अपने मिड रेंज फोन POCO M7 Pro 5G को लॉन्च कर सकता है। पिछले कुछ महीनों में फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है, और इससे संबंधित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में POCO M7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख भी सामने आई …

Imagerealme Neo 7 लॉन्च की तारीख सामने आयी, अगले महिने इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Realme ने हाल ही में एक टीजर के माध्यम से अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन realme Neo7 की जानकारी साझा की थी, जिसे realme GT Neo 6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा, हालांकि इसमें से GT शब्द को हटा दिया गया है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च की …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.