इस NPS योजना से मिलेगी हर महीने 1 लाख रूपये पेंशन, इस तरह उठाए लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस बढ़ती महंगाई में हर किसी को अपने बुढ़ापे की चिंता है, क्योंकि आने वाला समय और भी महंगा हो सकता है, लेकिन इसी के साथ बाजार में ऐसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठा कर अपना बुढ़ापा सुधरा जा सकता है। ऐसी ही एक NPS योजना से संबंधित जानकारी हम इस लेख में साझा करने वाले है, जिसके माध्यम से आप हर महीने 1 लाख रुपए पेंशन का लाभ ले पाएंगे।

ये पढ़ें: ये 25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स, काफी कम समय में करेंगे आपके फोन को पूरा चार्ज

NPS (नेशनल पेंशन सिस्‍टम) क्‍या है? 

ये सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसमें कोई भी इंसान चाहे वो सरकारी पद पर हो या प्राइवेट सेक्टर में जॉब करता हो, आसानी से निवेश करके इसका लाभ ले सकता है। इसमें लाभार्थी को उसके रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता मिलती है। ये योजना बाजार से जुड़ी हुई है, जिस कारण बाजार के आधार पर इसमें अच्छे रिटर्न्स की उम्मीद की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही कंट्रीब्यूशन करने पर टैक्स का लाभ ले पाते हैं।

NPS योजना किस तरह काम करती है?

ये एक ऐसी योजना है, जो कंपाउंड इंटरेस्ट पर काम करती है। इसमें आपको रिटायरमेंट के बाद कुल डिपॉजिट का 60 फीसदी हिस्सा मिल जाता है, और बाकी का 40 फीसदी हर महीने पेंशन के रूप में दिया जाता है, जिसे पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित किया जाता है।

यदि पूरा अमाउंट 5 लाख रूपये या उससे कम हुआ तो आप बिना पेंशन वाला प्लान लिए एक ही मुश्त में पूरी रकम निकाल सकते हैं।

ऐसे उठाए NPS से 1 लाख रुपए प्रति माह पेंशन का लाभ

इसके लिए आपको हर महीने 20 हजार रूपये जमा करने होंगे, उसके बाद आप 20 साल तक 1 लाख रुपए की पेंशन का लाभ उठा पाएंगे। इसके अतिरिक्त, इस पर आपको 10 फीसदी का रिटर्न भी मिल सकता है।

यदि आप इसी अनुमानित रिटर्न को पकड़ के चलें, तो 20 साल बाद आप लगभग 3 करोड़ 23 लाख रुपए तक का निवेश कर पाएंगे, जिसमें से कुल निवेश 1.37 करोड़ और रिटर्न अमाउंट लगभग 1.85 करोड़ होगा। इसके साथ ही इस पर आप लगभग 41.23 लाख रुपए की टैक्स सेविंग भी कर पाएंगे।

यदि इस तरह प्लान करते हैं, पेंशन वेल्‍थ का एन्‍युटी प्‍लान में निवेश 55% की दर से होगा, और इसमें 8 फीसदी एन्युटी रेट मिलेगा, जिससे पेंशन वेल्‍थ लगभग 1.62 करोड़ रुपये हो जाएगी और लम्प सम विड्रॉल अमाउंट लगभग 1.62 करोड़ रुपये हो जाएगा, और आपको हर महीने 1 लाख रूपये की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

NPS योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन की स्कैन कॉपी

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप भारत के नागरिक होने चाहिए और आपकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

NPS योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां ‘Register with Aadhar’ के ऑप्शन पर क्लिक करें, और अपना आधार नंबर डालें।
  • ‘Generate OTP’ के ऑप्शन पर क्लिक करने पर जो OTP आयेगा, उसे सबमिट करें।
  • अब पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, इसमें बैंक संबंधित जानकारी भी शामिल होगी।
  • अपना फोटों अपलोड करने के बाद e-signature करें।
  • अब आपको अपने अनुसार एक निर्धारित राशि जमा करनी होगी, आप इसमें न्यूनतम 500 रूपये भी जमा कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा, और आपको (PRAN) नंबर मिल जायेगा।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि किस तरह आप NPS योजना में निवेश करके प्रतिमाह 1 लाख रूपये की पेंशन का लाभ ले सकते हैं। यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया करने में समस्या आती है, तो आप अपने बैंक के माध्यम से भी इस योजना की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products