फ्री बस सफर से लेकर ₹1 लाख तक का लाभ – दिल्ली सरकार ने पेश की नयी 4 बड़ी योजनाएँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली सरकार ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान के तहत महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर दी है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं के जीवन के तीन अहम पहलुओं – शिक्षा, गतिशीलता और घरेलू सशक्तिकरण को मज़बूत करेगी।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड: बस यात्रा अब मुफ्त

सबसे चर्चित योजना है Saheli Pink Smart Card, जिसे पिंक कार्ड भी कहा जा रहा है। यह कार्ड राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) फ्रेमवर्क के तहत जारी होगा और पात्र महिलाओं व ट्रांसजेंडर नागरिकों को DTC बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देगा।

इसी कार्ड से मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में भुगतान कर यात्रा भी की जा सकेगी। कार्ड लगभग 50 DM/SDM कार्यालयों और चयनित DTC केंद्रों पर जारी होंगे। आधार और दिल्ली निवास प्रमाण पत्र से ही महिलाएं ये कार्ड ले सकेंगी और इसे मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा।

Saheli Pink Card

त्योहारों पर दो फ्री LPG सिलेंडर

दूसरी योजना जो पेश की गयी है, उसके तहत राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। यह लाभ DBT के ज़रिए मिलेगा। सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी। करीब 15.5 लाख परिवारों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली लखपति बिटिया योजना

बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई इस योजना में लड़की के नाम ₹56,000 किश्तों में जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित 21 साल की उम्र तक एक लाख रुपये से अधिक हो सकते हैं।

वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.20 लाख तक होनी चाहिए और लाभ अधिकतम दो बेटियों तक सीमित रहेगा। शिक्षा की शर्त पूरी करने पर परिपक्व राशि सीधे बैंक खाते में जाएगी।

सरकार ने लाडली योजना के तहत लंबित भुगतानों को भी जारी किया है। पहले चरण में 30,000 बेटियों को ₹90 करोड़ DBT के ज़रिए दिए गए।

मेरी पूंजी, मेरा अधिकार

यह योजना लंबित भुगतानों के पारदर्शी और समयबद्ध निपटान पर केंद्रित है, ताकि नागरिकों के वित्तीय अधिकार सुरक्षित रह सकें।

सरकार का दावा है कि ये योजनाएँ दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। अब निगाह इस पर है कि इनका ज़मीनी असर कितना तेज़ दिखता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.