Nokia X कर सकता है वापसी; HMD global द्वारा 27 अप्रैल को हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ग्लोबल 27 अप्रैल को चीन में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है की कंपनी इस इवेंट में अपने Nokia X को लांच कर सकती है। Nokia X को 2014 में भी माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा पेश किया गया था, उस समय यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन था जो एंड्राइड OS के साथ लांच किया गया था।

GizmoChina के अनुसार लोगो ने मॉल में होर्डिंग्स देखे है जिसमे कंपनी आगामी डिवाइस का प्रचार कर रही है। जिसमे सिर्फ यह स्प्ष्ट होता है की कंपनी 27 अप्रैल को एक इवेंट में एक नयी आगामी डिवाइस को लांच किया जायेगा लेकिन इमेज में आप साफ़ देख सकते है की Nokia X और 27 अप्रैल दोनों ही चीज़े दिखाई गयी है।

Image Credit: ithome

Nokia X के फीचर (लीक्स)

Nokai X Concept Image

अभी तक फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर हम लीक हुए विज्ञापन की बात करे तो यह मेटल बॉडी से बना हुआ है और सामने की तरफ फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ Notch की सुविधा भी दी जा सकती है। यहाँ पर यह सुनिश्चित नहीं है की नौच को स्क्रीन के बीच में ही दिया जायेगा। फ़ोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

 

Nokia X(2014)

अगर 2014 में लांच हुए Nokia X की बात करे तो, यह device एंड्राइड जेली बीन 4.1.2 पर कार्य करती थी लेकिन फोन की होम स्क्रीन को Window OS की तरह से बनाया गया था। यहाँ सबसे बड़ी समस्या यह थी की फोन में गूगल प्ले स्टोर भी नहीं दिया गया था। इसके अलावा फोन में आपको क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन S4 प्ले चिपसेट, 512MB रैम और 4GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी थी।

डिवाइस के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है की 27 अप्रैल को होने वाले इवेंट में कंपनी अपनी नयी डिवाइस को लांच करके सभी को हैरान कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की हुई घोषण 28 अप्रैल को उठेगा एक नए प्रोडक्ट पर से पर्दा

आज सैमसंग ने अपने अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से 28 अप्रैल को लांच इवेंट आयोजित करने वाली है। यह इवेंट आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर फ्री में में देख सकते है। अभी के लिए कंपनी ने लांच इवेंट में पेश होने वाली डिवाइसों के …

ImageNokia 6 (2018) हो सकता है 4 अप्रैल को भारत में लांच

HMD ग्लोबल के स्वमित्व वाली नोकिया ने दिल्ली में 4 अप्रैल को एक इवेंट का आयेजन किया है। जिसके मीडिया इनवाईट भी भेजने शुरू कर दिया है। इनवाईट में यह साफ़ नहीं किया गया है की इवेंट में कौन से फोन को भारत में लांच किया जायेगा। लेकिन हमे प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

Discuss

Be the first to leave a comment.