भारत में लॉन्च हुआ Nokia T20 टैबलेट; ऑनलाइन क्लास वालों के लिए एक और किफ़ायती विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिवाली से ठीक पहले HMD Global ने एक किफ़ायती टैबलेट Nokia ब्रैंड के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। वैसे अगर आप दिवाली पर टैबलेट खरीदने वाले हैं, तो इस किफ़ायती विकल्प Nokia T20 पर भी एक नज़र डाल सकते हैं, जो कि स्टॉक एंड्राइड के साथ रिलीज़ किया गया है। HMD Global की तरफ से आये इस tablet का डिज़ाइन अच्छा है , इसमें आपको 15 हज़ार की रेंज में स्टॉक एंड्राइड, बड़ी डिस्प्ले और बाकी भी ठीक फ़ीचर मिलते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Poco M4 Pro 5G की लॉन्च डेट सामने आयी; 5G सपोर्ट और 8GB तक की रैम के साथ होगा लॉन्च

Nokia T20 Tablet स्पेसिफिकेशन

Nokia T20 में आपको 10.4 इंच की 2K डिस्प्ले मिलती है, जिसके चारों तरफ थोड़े मोठे बेज़ेल हैं। सामने की तरफ डिस्प्ले के साथ 5MP का कैमरा भी आपको वीडियो कालिंग के लिए मिलता है। जबकि पिछली तरफ 8MP का कैमरा फिट किया गया है।

इसमें Unisoc का 12nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित T610 चिपसेट है। साथ में 3GB/4GB की रैम और 64GB तक की स्टोरेज दी गयी है। इस टैबलेट में माइक्रो एसडी स्लॉट का विकल्प भी है, तो आप इसकी स्टोरेज को अन्य 512GB तक बढ़ भी सकते हैं। टैबलेट में बड़ी 8200mAh की बैटरी दी गयी है, जो लम्बे समय तक चल सकती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग नहीं है।

कीमतें और उपलब्धता

वैसे कंपनी ने इसे दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया है, जब भारत में सब लोग काफी इलेक्ट्रॉनिक्स की ख़रीददारी करते हैं और इसका कारण ये है कि भारत भी इस कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है। भारत में इसे तीन स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

  • 3GB+32GB Wi-Fi वैरिएंट- 15,499 रूपए।
  • 4GB+64GB Wi-Fi वैरिएंट – 16,499 रूपए।
  • 4GB+64GB LTE वैरिएंट – 18,499 रूपए।

ये पढ़ें: बिना इंटरनेट कनेक्शन के कैसे PhonePe, Paytm, Google Pay द्वारा करें UPI पेमेंट

Nokia T20 केवल नीले रंग में उपलब्ध होगा। आप इसे 2 नवंबर से Nokia के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर से खरीद सकते हैं। भारत में इस टैबलेट की टक्कर Realme Tab और Lenovo Tab K10 के साथ होगी। भारत में कोरोनावायरस से झूझने के बाद पिछले कुछ समय से जब ऑनलाइन क्लास और वीडियो कालिंग का दौर बढ़ रहा है, तो धीरे-धीरे इस रेंज में टैबलेट लोगों को अपनी तरफ आकर्षित ज़रूर करेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageNokia 2.4 और Nokia 3.4 भारत में 26 नवंबर को होंगे किफायती कीमत में लॉन्च, जाने क्या होगा ख़ास

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि HMD Global नए नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को नवंबर के आखिर में भारत लाएगी। अब कंपनी ने ऑफिशली जानकारी दे दी है कि भारत में नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4 स्मार्टफोन्स 26 नवंबर को एंट्री करेंगे। नोकिया मोबाइल इंडिया के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर विडियो जारी किया गया। इस विडियो में नोकिया …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.