Nokia 2.4 और Nokia 3.4 भारत में 26 नवंबर को होंगे किफायती कीमत में लॉन्च, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि HMD Global नए नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को नवंबर के आखिर में भारत लाएगी। अब कंपनी ने ऑफिशली जानकारी दे दी है कि भारत में नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4 स्मार्टफोन्स 26 नवंबर को एंट्री करेंगे।

नोकिया मोबाइल इंडिया के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर विडियो जारी किया गया। इस विडियो में नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4 को ‘only 10 days to go’ कैप्शन के साथ देखा जा सकता है। ट्वीट से साफ पता चलता है कि ब्रैंड के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन्स को ऑफिशली देश में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 3.4 और Nokia 2.4 से जुडी जानकारी

नोकिया किफायती कीमत के तहत देश में 10,000 रुपये वाले एंट्री-लेवल सेगमेंट में फ़ोनों को लांच करने का मन बना रही है। Nokia 3.4 एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस डिवाइस में 6.39 इंच HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। बजट फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दी गई है। हैंडसेट में गूगल असिस्टेंट बटन भी है। नोकिया फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है।

Nokia 3.4

फोन के रियर कैमरे में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। नोकिया 3.4 में 4000mAh बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

Nokia 2.4

नोकिया 2.4 में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन एंड्राइड 10 पर चलता है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया 2.4 में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। कंपनी ने हैंडसेट को पावर देने के लिए 4500mAh बैटरी दी गई है।

Related Articles

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

ImageNokia 2.3 होने वाला है इंडिया ने इसी महीने लांच: आधिकारिक टीज़र आया सामने

Nokia 2.3 को बीते हफ्ते HMD Global द्वारा कायरो में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के टीज़र को नोकिया मोबाइल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ज़ारी किया गया है। टीज़र से लगता है कि नोकिया 2.3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को 109 यूरो (करीब 8,600 रुपये) में …

ImageNokia Streaming Box 8000 हुआ 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia Streaming Box 8000 एंड्रॉयड टीवी बॉक्स लॉन्च हो गया है। यह स्ट्रीमिंग बॉक्स 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। Streaming Box 8000 को ऑस्ट्रियन कंपनी StreamView GmbH ने लॉन्च किया है। StreamView GmbH कंपनी ने पास नोकिया ब्रांड का लाइसेंस है। तो चलिए नज़र डालते डिवाइस के फीचरों पर: Nokia Streaming Box …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.