Poco M4 Pro 5G की लॉन्च डेट सामने आयी; 5G सपोर्ट और 8GB तक की रैम के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO M3 Pro को लॉन्च हुए अभी छः महीने भी नहीं हुए और इसके सक्सेसर POCO M4 Pro की खबरें आना शुरू हो गयी हैं। कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा और दिवाली के कुछ ही दिन बाद 9 नवंबर को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा। इसके मीडिया इनवाइट भी कंपनी की तरफ से जा चुके है और इस इनवाइट में लिखा है “Power up your fun”, जिसके साथ इसमें एक बड़ा क्यूब नज़र आ रहा है जिसमें आपको सिल्वर और पीले रंग को देख पाएंगे।

इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया है। इस साइट पर POCO M4 Pro 5G को मॉडल नंबर 21091116AC के साथ देखा गया है और जो अन्य स्पेसिफिकेशन सामने आये हैं, उनमें ओक्टा कोर MediaTek MT688P चिपसेट, 8GB की रैम और एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर शामिल हैं। इस चिपसेट को Dimensity 700 या Dimensity 810 में से एक बताया जा रहा है।

इस फ़ोन को FCC लिस्टिंग में देखा गया है जहां इसके 4GB और 6GB रैम वैरिएंट सामने आये। माना जा रहा है कि ये फ़ोन 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज मॉडलों में आ सकता है।

इस स्मार्टफोन 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने के आसार हैं, जो अभी लॉन्च हुए Redmi Note 11 में भी है। इसके अलावा अफवाहें ये भी हैं कि ये स्मार्टफोन Redmi Note 11 5G का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

Twitter पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने भी पोस्ट किया है कि ये फ़ोन Redmi Note 11 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा और साथ ही इसके तस्वीरें भी शेयर की हैं। आपको बता दें कि गुरूवार 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च हुए इस फ़ोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, दी गयी है। MediaTek का ओक्टा कोर Dimensity 810 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल मुख्य रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, और 5000 mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products