Motorola ने 6 जून के एवेंट के प्रेस-इनवाइट भेजने किये शुरू; Moto Z3 Play हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला अभी भारत में अपने Moto G6 और G6 Play को लांच करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच खबर आई है की कंपनी जल्द ही ब्राज़ील में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके प्रेस इनवाइट भी भेजने भी शुरू कर दिए है।

कंपनी द्वारा पेश किये गये टीज़र मे ‘Save The Date’ टैग के साथ 6 जून की डेट लिखी हुई है जिसका साफ़ मतलब है की कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लांच करने वाली है जो हाल ही में प्राप्त हुई अफवाहों के अनुसार Moto Z3 हो सकता है।

यह भी पढ़िए: बेज़ेल-लेस्स Lenovo Z5 की दिखी एक झलक; होगा 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो

Moto Z3 के फीचर (आपेक्षित)

लीक के अनुसार, Moto Z3 Play में 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले दी जाएगी। उम्मीद है की स्क्रीन पैनल का साइज़ 5.99-इंच रखा जा सकता है जिसका रेसोलुशन FHD+ (1080×2160) हो सकता है। फोन के किनारों पर बेज़ेल दिया जा सकता है लेकिन Z2 Play की तुलना में थोडा पतले बेज़ेल होंगे और इनमे नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं दिया जायेगा।

रियर साइड में फोन पर ग्लास बैक पैनल, 12MP +8MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और Pogo Pin Connector दिए गये है जिनके माध्यम से यह Moto Mods से जुड़ सकते है। यहाँ उम्मीद है की शायद फिंगरप्रिंट सेंसर को दाई किनारे पर पॉवर बटन पर जगह दी गयी हो।

Moto-Z3-Play-Deep-Indigo_thumb.jpg

यह भी पढ़िए: iVoomi i2 रिव्यु : प्रीमियम लुक के साथ किफायती कीमत वाला स्मार्टफोन

अगर हम पिछले सभी लीक्स और अफवाहों को एक जगह रखे तो Moto Z3 Play में स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ पर यह अफवाहे भी सामने आई है की फोन में रियर साइड 12MP + 8MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो पर रन करता हुआ मिल सकता है।

अगर Moto Z3 Play के लांच की बात करे तो कंपनी जल्दी ही फोन को लांच कर सकती है क्योकि यह डिवाइस अब सर्टिफिकेशन साईट पर देखी जा सकती है। तो अधिक जानकारी के बने रहिये हमारे साथ!!!

Moto Z3 Play के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Moto Z3 Play
डिस्प्ले 6-इंच 18:9 FHD+ (1080×2160 पिक्सेल्स) AMOLED डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट
रैम 3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो
प्राइमरी कैमरा 18MP+8MP, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 5MP
बैटरी 3000mAh
अन्य  ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, OTG, 3.5mm ऑडियो जैक
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageJupiter 125 vs Access 125: दो हेलमेट वाली डिक्की या ABS वाला ब्रेक, कौन सा स्कूटर लें?

Jupiter 125 vs Access 125: दिल्ली में TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125, दोनों के सबसे सस्ते मॉडल करीब ₹83,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनकी कीमत में ₹1,000 का भी फर्क नहीं है। लेकिन जैसे ही आप डिस्क ब्रेक या फोन से जुड़ने वाली ब्लूटूथ स्क्रीन की तरफ बढ़ते हैं, Jupiter हर …

ImageMotorola One Hyper हो सकता है 3 दिसम्बर को ब्राज़ील में लांच: मीडिया इनवाइट हुए रोल-आउट

साल 2019 में मोटोरोला ने अपनी मोटो-सीरीज और वन-सीरीज के तहत काफी आकर्षक डिवाइसों जैसे One Vision, One Action, One Zoom और हाल ही में One Macro को लांच किया है। और कंपनी अपनी इसी लाइनअप में अगले महीने के अपने पहले पॉप-अप कैमरा स्मार्टफोन Motorola One Hyper को पेश करने वाली है। इसके लिए …

Imageआगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

हमेशा की तरह इस महीने में भी पिछले महीने की तरह कुछ नए स्मार्टफोन भारत ही नहीं अन्य देशों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमे से कुछ डिवाइस जैसे Realme X2 Pro के तो मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। जबकि कुछ के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्ठी …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageMotorola ने 19 अप्रैल के इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजने किये शुरू; Moto G6-सीरीज हो सकती है लांच?

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने 19 अप्रैल को आधिकारिक इनवाइट के अनुसार अपने नए स्मार्टफोन लांच कर सकता है। वैसे इनवाइट में किसी डिवाइस का नाम नहीं दिया गया है लेकिन हम उम्मीद कर सकते है की यह Moto G-सीरीज ही होगी क्योकि पिछले कुछ महीनो से इन फ़ोनों से सम्बंधित काफी लीक और अफवाहे …

Discuss

Be the first to leave a comment.