बेज़ेल-लेस्स Lenovo Z5 की दिखी एक और झलक; होगा 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो

होगा अब तक का बेस्ट बॉडी-टू-स्क्रीन रेश्यो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो अपने नए फ्लैगशिप फोन लेनोवो Z5 को जल्द ही लांच करने वाला है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी अपने आगामी फोन की कुछ इमेज पोस्ट कर चुकी है जिसमे डिवाइस की झलक देखने को मिलती है। वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने आज फिर डिवाइस की एक इमेज चीनी सोशल साईट Weibo पर पोस्ट की है। इमेज में फोन के निचला बाँया हिस्सा दिखाया गया है जिससे साफ़ होता है की यह एक बेज़ेल-लेस डिवाइस 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो युक्त स्मार्टफोन होगा।

Lenovo Z5 के जुडी जानकरी

पिछले हफ्ते ही कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने Weibo अकाउंट पर फोन की एक इमेज की झलक दिखाई। इमेज के फोन की बायीं तरफ की स्क्रीन दिखी जिसमे जरा भी बेज़ेल नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा सामने की तरह Notch भी देखने को नहीं मिल रहा है जो फोन को थोडा अलग बनाता है।

यह भी पढ़िए: Oppo Realme 1 हुआ MediaTek P60 और 6GB रैम के साथ इंडिया में लांच

इसके बाद उन्ही के द्वारा एक और टीज़र पोस्ट किया गया है जिसमे आपको फोन का डिजाईन दिख रहा है जिसके पास ही फोन का नाम भी लिखा गया है। फोन का नाम Lenovo Z5 बताया गया है तथा इसमें अभी तक का सबसे अधिक 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया जायेगा।Lenovo Z5 design

यह भी पढ़िए: Honor 7C हो सकता है 22 मई को भारत में लांच; स्नैपड्रैगन 450 और 5.9-इंच डिस्प्ले होगी खासियत

कंपनी द्वारा आगामी फ्लैगशिप फोन में आपको अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, इन-स्क्रीन इयरपीएस और एक सेल्फी कैमरे के लिए एक दम नयी जगह या सिस्टम प्रदान करेगा क्योकि स्क्रीन पर सामने की तरफ स्केच में सेल्फी कैमरे के लिए कोई जगह नहीं दी गयी है। हो सकता है की लेनोवो, Vivo Apex की तरह कोई नए क्रिएटिव तरीके से कैमरा सेटअप पेश करे।

स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन फ्लैगशिप टैग दिए जाने पर यह संकेत मिलता है की डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है। मिस्टर Cheng ने दावा किया है की कंपनी Z5 के माध्यम से 4 नयी टेक्नोलॉजी और 18 नए पेटेंटेड टेक को पेश करेगा जो यूजर के लिए बहुत ही आकर्षक और हैरान करने वाला अनुभव होगा।

Lenovo के बेज़ेल-लेस्स फोन की उपलब्धता

इमेज में फोन स्क्रीन पर 14 और 6 लिखा हुआ दिखाई दे रहा है जो इस बात का संकेत हो सकता है की फोन जून महीने की 14 तारीख को लांच किया जा सकता है। कंपनी ने यहाँ पर एक कैंपेन भी शुरू किया है जिसके माध्यम से चीनी सोशल नेटवर्क के यूजर Z5 के लांच इवेंट की टिकट्स जीत सकते है.

Related Articles

ImageDhanteras Wishes in Hindi 2026: अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और शायरी, जानें आपके शहर का पूजा मुहूर्त

Dhanteras Wishes in Hindi 2026- पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत इस साल 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस से हो रही है। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे लगेगी और 7 नवंबर की सुबह तक रहेगी, इसीलिए कई लोग तारीख को लेकर उलझे हुए हैं। हालांकि धनतेरस की पूजा शाम के प्रदोष …

Image5 रियर कैमरा सेंसर के साथ शाओमी बदल देगा स्मार्टफोन से फोटोग्राफी के तरीके को

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन से फोटोग्राफी के लेवल में जो अंतर आया है वो पिछले कुछ सालो में काफी बदलाव के साथ बेहतर होता जा रहा है। साल 2018 में आपको जिस तरह से ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिला उस से साफ होता है की साल 2019 में आपको मल्टी-कैमेरा सेटअप वाली काफी …

ImageLenovo Z6 Pro के लांच से पहले स्पेसिफिकेशन आई सामने: कंपनी के वीपी ने की पुष्ठी

Lenovo Z6 Pro कल चीन में लांच होने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिवाइस के लांच से एक दिन पहले ही Lenovo के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने Z6 Pro से जुडी कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की है जो साफ़ करती है की यह एक फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस होगी। इसके अलावा Weibo पर आधिकारिक पेज पर …

ImageLenovo Z5 में स्क्रीन के नीचे बेज़ेल में मिलेगी सेल्फी कैमरे को जगह; होगा 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो

लेनोवो का Z5 काफी दिनों से इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। जहाँ यह बताया गया तथा की फोन में अभी तक का सबसे बेहतर 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो तथा ग्रेडिएंट ग्लास बॉडी दी गयी है। लेकिन यहाँ पर सबसे जरूरी बात यही थी की लेनोवो इतने ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो होने पर सेल्फी कैमरा को …

ImageNS200 के बाद अब Pulsar NS160 की बारी, टेस्टिंग में दिखी TFT स्क्रीन और WP फोर्क्स

एक नज़र में : Bajaj Pulsar NS160 का नया मॉडल बिना किसी कवर के सड़क पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, और इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसका नया TFT डिस्प्ले है। तस्वीरों में इसके फोर्क पर WP का नाम भी साफ दिख रहा है, लेकिन USD फोर्क तो मौजूदा Pulsar NS160 में भी मिलते …

Discuss

Be the first to leave a comment.