Honor 7C हो सकता है 22 मई को भारत में लांच; स्नैपड्रैगन 450 और 5.9-इंच डिस्प्ले होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने अभी हाल ही में चीन में अपना Honor 7C स्मार्टफोन लांच किया था, अब खबर आ रही है की कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने इस किफायती स्मार्टफोन के लांच इवेंट के इनवाइट रोल-आउट कर दिए है जो भारत में 22 मई को आयोजित किया जायेगा।

इनवाइट में फ़ोन के बारे में कोई जानकारी तो नहीं दी गयी है लेकिन इमेज में जो डिवाइस दिखाई गयी है वह काफी हद तक Honor 7C से समान ही दिखाई देते है जिसमे आपको ड्यूल कैमरा भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अभी हाल ही में Honor India की साईट पर Honor 7C और Honor 7A के यूजर मैन्युअल भी अपलोड किये गये थे।

Honor 7C के फीचर

Honor 7C में आपको सामने की तरफ 5.99-इंच की TFT LCD HD+ डिस्प्ले दिया जायेगा जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 रखा गया है। प्रोसेसर के रूप में  स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा-कोर चिपसेट, Adreno 506 GPU के साथ दिया जायेगा। फोन आपको 3GB रैम/32GB इनबिल्ट स्टोरेज तथा 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलेगा जिसमे माइक्रोSD कार्ड की सुविधा भी दी गयी होगी।

यह भी पढ़िए: Vivo X21 UD हो सकता है 29 मई को इंडिया में लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

फोटोग्राफी के लिए आपको रियर साइड में बाएं किनारे पर 13MP + 2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जायेगा जिसमे आपको फेसिअल रिकग्निशन जैसे कुछ आकर्षक फीचर दिए जायेंगे।

यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.0 पर रन करेगी जिसको 3000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जायेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर साइड में जगह दी गयी है।

Honor 7C की कीमत और उपलब्धता

यह डिवाइस आपको 4 रंग विकल्प रेड, ब्लू, गोल्ड, और ब्लैक कलर विकल्प में उपलब्ध होगी। फोन की भारत में कीमत कितनी होगी यह अभी साफ़ नहीं है लेकिन चीन में Honor 7C को 899 युआन की कीमत में पेश किया गया था जो यह साफ़ संकेत देता है की यह एक मिड-रेंज किफायती फोन होगा जो सीधे तौर पर रेड्मी 5 को टक्कर देगा।

Honor 7C के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Honor 7C
डिस्प्ले 5.99-इंच की TFT LCD HD+ डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा-कोर चिपसेट, Adreno 506 GPU के साथ
रैम 3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.0
प्राथमिक कैमरा 13MP + 2MP एलईडी फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 8MP
माप और भार
बैटरी 3000mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत अभी घोषित नहीं

 यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Y2 हो सकता है 7 जून को भारत में लांच

Related Articles

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

Imageआगामी जून महीने में लांच होने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन: पूरी लिस्ट

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षण हो सकती है Honor 20-सीरीज या Zenfone 6। फ्लैगशिप ग्रेड के साथ यहाँ कुछ बजट डिवाइस भी पेश की जाएँगी। कुछ डिवाइसों के टीज़र …

Imageआगामी जनवरी महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2018 में हमको बेहतरीन एंट्री लेवल स्मार्टफोनों से लेकर iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन देखने को मिले है और साल खत्म होने के बाद अब नए साल के पहले महीने में भी आपको काफी स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे जिनमे Honor View 20 और Samsung M-सीरीज काफी आकर्षक साबित हो सकती है। कुछ डिवाइस जैसे Honor …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.