Vivo X21 UD हो सकता है 29 मई को इंडिया में लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

विवो ने भारत में अपने 29 मई को होने वाले लांच इवेंट के इनवाइट रोल-आउट करने शुरू कर दिए है। इनवाइट में डिवाइस से जुडी कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन इमेज में सिर्फ एक बड़ा सा “X”  दिखाया गया है जो विवो की X-सीरीज की तरह इशारा करता है। (Read in English)

हाल ही में विवो ने X21 को सिंगापुर में लांच किया था यह वही फोन था जिसको हम भारत में लांच होने की उम्मीद कर रहे थे। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात होगी की Vivo X21 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अगर यह जानकारी सच साबित होती है तो Vivo X21 भारत में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच होने वाला पहले स्मार्टफोन बन जायेगा।

यह भी पढ़िए: विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

विवो ने मार्च 2018 में चीन में अपने पहले X21 को 2 वरिएन्त में लांच किया था जिसमे एक डिवाइस में आपको रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता था तथा दुसरे में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। चीन के बाद 5 मई को सिंगापुर में विवो X21 पेश किया गया। 

Vivo X21 के फीचर

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, डिवाइस में आपको 6.28-इंच की FHD+ डिस्प्ले 19:9 रेश्यो के साथ मिलेगी।प्रोसेसर के रूप में आपको ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है और यह डिवाइस एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित FunTouch OS पर रन करेगी। यहाँ यह ध्यान रखने वाली बात है की अगर इंडिया में भी स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जाता है तो यह एंड्राइड P अपडेट के लिए भी अनुकूल होगा।

फोटोग्राफी के लिए, आपको रियर साइड में 12MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए आपको f/2.0 अपर्चर के साथ 12MP का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, विवो X21  4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस को सपोर्ट करता है और 3,200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Vivo X21 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo X21
डिस्प्ले 6.28-inch सुपर AMOLED; 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट; डेडिकेटेड AI core
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB /128GB माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट के साथ
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित FunTouch OS
प्राथमिक कैमरा 12MP+5MP, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर , LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 12MP सेंसर f/2.0 अपर्चर युक्त और  सॉफ्ट LED flash
बैटरी 3,200mAh फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
माप और वजन 154.5 x 74.8 x 7.4 mm; 156g
अन्य 4G LTE support, WiFi, ब्लूटूथ, USB, और GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसिअल रिकग्निशन
भारत में कीमत 37,000 रुपए (आपेक्षित )

यह भी पढ़िए: नोकिया 7 प्लस का रिव्यु : भरोसेमंद और मजबूत

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageVivo X60 सीरीज होगी मार्च महीने के अंत में इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Vivo X60 सीरीज को इंडिया में इस महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है। डिवाइस से जुडी यह घोषणा कंपनी ने ब्रांड स्ट्रेटेजी डायरेक्टर Nipun Marya के जरिये सामने आई है पर अभी भी सटीक लांच डेट की जानकारी शेयर नहीं की गयी है। विवो ने इस से पहले पिछले साल दिसम्बर महीने में …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products