Lenovo Z6 Pro के लांच से पहले स्पेसिफिकेशन आई सामने: कंपनी के वीपी ने की पुष्ठी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo Z6 Pro कल चीन में लांच होने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिवाइस के लांच से एक दिन पहले ही Lenovo के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने Z6 Pro से जुडी कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की है जो साफ़ करती है की यह एक फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस होगी। इसके अलावा Weibo पर आधिकारिक पेज पर पोस्ट टीज़र विडियो में डिवाइस के लो-लाइट परफॉरमेंस भी दिखाया गया है। तो नज़र डालते है इस डिवाइस से जुडी कुछ जानकरी पर:

यह भी पढ़िए:  Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच

Lenovo Z6 Pro के आपेक्षित फीचर

Weibo पर पोस्ट की गयी एक इमेज में कंपनी के अगले फ्लैगशिप फ़ोन से जुडी काफी जानकरी शेयर की गयी है। जिसके अनुसार सामने की तरफ आपको 6.39-इंच की वाटर-नौच डिस्प्ले दी गयी है जिसमे सिक्स्थ-जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया होगा।

Lenovo Z6 Pro Specs

प्रोसेसर के तौर पर लेटेस्ट 5G सपोर्ट वाला स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ आपको 12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही Z5 Pro GT से अलग यहाँ बेहतर प्रदर्शन के लिए PC के जैसे लिक्विड-कुलिंग दी जाएगी।

फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए Lenovo अपने फ्लैगशिप फोन में 48MP+16MP+8MP+2MP का Hyper Video सपोर्ट वाला क्वैड-कैमरा सेटअप पीछे की तरफ दिया जायेगा और ऑफिसियल टीज़र के अनुसार यह सेटअप आपको 100MP रेज़ोलुशन वाली इमेज आउटपुट देने में सक्षम है। सेल्फी के लिए AI फीचर सपोर्ट वाला 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन के तौर पर,  4000mAh की बड़ी बैटरी, डॉल्बी साउंड सपोर्ट, के साथ एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ZUI 11 सॉफ्टवेयर को शामिल किया गया है। डिवाइस कल 23 अप्रैल को चीन में लांच किया जायेगा जिसको आप आधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक भी कर सकते है।

 

Related Articles

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageLenovo Z6 Pro हो सकता है 5G सपोर्ट और 100MP कैमरे से साथ अप्रैल महीने में लांच

Lenovo के वाईस प्रेसिडेंट ने आने वाली डिवाइस Lenovo Z6 Pro से जुडी जानकारी को Weibo पर साझा किया है की डिवाइस में पीछे की तरफ 100MP कैमरा दिया जायेगा। यह कैमरा सेटअप लेनोवो ने MWC 2019 में भी पेश किया था। क्वालकॉम ने पहले ही कहा था की आने वाले समय में आपको 64MP …

ImageVivo Z6 5G होगा स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ 29 फरवरी को लांच

काफी दिनों तक अफवाहों तक बने रहने के बाद आज कंपनी ने अपनी अपकमिंग Vivo Z6 5G डिवाइस को 29 फरवरी के दिन लांच करने के लिए टीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी से जुडी ताज़ा जानकारी के अनुसार यह फोन 29 फरवरी को चीन में लांच किया जायेगा। तो चलिए नजर डालते है …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

Discuss

Be the first to leave a comment.