5 रियर कैमरा सेंसर के साथ शाओमी बदल देगा स्मार्टफोन से फोटोग्राफी के तरीके को

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन से फोटोग्राफी के लेवल में जो अंतर आया है वो पिछले कुछ सालो में काफी बदलाव के साथ बेहतर होता जा रहा है। साल 2018 में आपको जिस तरह से ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिला उस से साफ होता है की साल 2019 में आपको मल्टी-कैमेरा सेटअप वाली काफी डिवाइस देखने को मिल सकती है।

काफी दिनों से खबर आ रही थी की नोकिया जल्द ही अपने 5-रियर कैमरा सेंसर वाली डिवाइस को MWC के आस-पास पेश करने की पूरी तैयारी कर चूका है। लेकिन अब आज शाओमी से जुडी एक इमेज सामने आई है जहाँ पर साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की वो इमेज पेंटा-कैमरा सेंसर (5 कैमरा सेंसर) वाली किसी डिवाइस से ली गयी है। चलिए डालते है एक नज़र:

शाओमी लाएँगी पेंटा-कैमरा सेटअप?

आज शाओमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Teng ने चीनी माइक्रो ब्लॉग साईट Weibo पर एक फ़ोनों पोस्ट की थी जिसमे आपको कुछ स्मार्टफोन देखने को मिलते है। लेकिन अगर इमेज को ध्यान से देखे को बायीं तरफ नीचे किनारें पर आपको एक वॉटरमार्क लिखा दिखाई देता है जिसमे साफ़ लिखा है ‘Shot on Mi AI Penta Cam’ मतलब ‘Mi के पेंटा-कैमरा से खीचीं गयी’।

 

वॉटरमार्क के अलावा अभी इस डिवाइस के बार मे कोई जानकरी सामने नहीं आई है। इमेज में आपको अलग-अलग शाओमी फोन दिखाई देते है जिसमे आपको गेम-पैड स्विच का इस्तेमाल करते हुए भी दिखाई देता है। शाओमी की इस डिवाइस द्वारा ली गयी इमेज काफी शार्प नज़र आती है जिसका मतलब है की ये नया पेंटा-कैमेरा काफी बेहतर काम करता हुआ दिखाई देता है।

इमेज पोस्ट होने के कुछ समय बाद ही डिलीट की जा चुकी थी लेकिन आज की दुनिया में इन्टरनेट पर कुछ अपलोड होने के बाद उसको छुपाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन यह भी हो सकता है की यह मार्केटिंग कदम होते हुए सिर्फ एक झलक दिखने के लिए उठाया गया कदम हो।

इस रिपोर्ट के बाद यह कहा जा सकता है शाओमी काफी बेहतर तरीके के इस नए कैमरा सेटअप पर काम आकर रही है जिसका मुख्य उद्देश्य इमेज क्वालिटी और बेहतर विडियो रिकॉर्डिंग होगा। उम्मीद यही की जा सकती है की कंपनी का यह नया स्मार्टफोन इस साल के अंत तक देखा जा सकता है।

Related Articles

ImageMotorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

एक नज़र में : Motorola ने धमाकेदार अंदाज़ में फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने 5 नवंबर 2026 को अपना टॉप-टियर फ्लैगशिप Signature 27 लॉन्च किया है, जो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर चलता है। लेकिन ये तो सिर्फ आपकी जेब के लिए है, क्योंकि कंपनी ने आपकी कलाई और …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

Imageसैमसंग और शाओमी का 192MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लांच

पिछले 2 सालो में स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट में जितना बदलाव आया है उतना शायद की कभी आगे देखने को मिलेगा। पर यह सोचना आने वाले दिनों में गलत साबित होने वाला है क्योकि सभी कंपनियों में काफी ज्यादा होड़ लगी है की कौन सबसे ज्यादा मेगापिक्सेल वाला स्मार्टफोन पेश करेगी। 48MP, 64MP और 108MP के …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

Discuss

Be the first to leave a comment.