सैमसंग और शाओमी का 192MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले 2 सालो में स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट में जितना बदलाव आया है उतना शायद की कभी आगे देखने को मिलेगा। पर यह सोचना आने वाले दिनों में गलत साबित होने वाला है क्योकि सभी कंपनियों में काफी ज्यादा होड़ लगी है की कौन सबसे ज्यादा मेगापिक्सेल वाला स्मार्टफोन पेश करेगी।

48MP, 64MP और 108MP के कैमरा सेंसर के बाद आज सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का पहला 192MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन जल्द ही लांच किया जा सकता है। इस रिपोर्ट से पहले भी पता चला था की शाओमी अपने 144MP वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है तथा आज Digital Chat Station नाम यूजर की Weibo पोस्ट से साफ हुआ है की अगले महीने 192MP का स्मार्टफोन भी पेश होने वाला है।

192mp-camera-phone

192MP कैमरा सेंसर होगा जल्द लांच?

आज सामने आई रिपोर्ट के हिसाब से आपको 192MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर फोन में अगले महीने देखने को मिल सकता है जिसमे चिपसेट के तौर पर SD765 भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन से जुडी कोई और जानकारी तो सामने नहीं आई है।

चिपसेट को देखे तो यह डिवाइस प्रीमियम मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में मार्किट में उतारी जा सकती है। पर स्नैपड्रैगन 765 में आपको 192MP की बड़ी इमेज प्रोसेसिंग के जरिये मिल सकती है लेकिन यह साफ़ नहीं है की HDR और मल्टी-फ्रेम प्रोसेसिंग की वजह से इमेज आउटपुट में कितना समय लगेगा।

Best Smartphones With 108MP camera sensor

इस से पहले हाल ही में Samsung और शाओमी ने अपने 108MP कैमरा सेंसर क्रमश S20 सीरीज और Mi 10 के तहत पेश किये है और उसके बाद से ही रियलमी भी अपने अपकमिंग 108MP कैमरा फोन के बारे में काफी बात कर रहा है तो हो सका है आपको इस साल के अंत तक 1 से ज्यादा ब्रांड के 108MP कैमरा फोन मिले।

अभी के लिए यह सभी इनफार्मेशन एक लीक जानकारी के जरिये सामने आई है तो इनमे बदलाव होने की भी पूरी सम्भावना है और वैसे भी जब तक कोई आधिकारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आता है तब तक कुछ भी नहीं का जा सकता।

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

Image48MP रियर कैमरा सेंसर के साथ उपलब्ध साल 2020 के बेस्ट स्मार्टफोन

स्मार्टफोन इस समय हमारे जीवन का एक काफी जरुरी हिस्सा बन गया है। और अगर पिछले कुछ समय को देखे तो मौजूदा दौर के लगभग सभी स्मार्टफोनों ने डिजिटल कैमरा की जरूरत को काफी हद तक कम कर दिया है क्योकि स्मार्टफोन मेकर दिन-ब-दिन कैमरा सेगमेंट में नयी सीमाएँ प्राप्त कर रहे है। (Best 48MP …

Imageआगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

पिछले महीने भी भारतीय बाजार में काफी नए फोन दिखाई दिए है जिनमे हाल ही में लांच हुए Pixel 3 और OnePlus 6T इस महीने का ख़ास आकर्षण साबित हुए है। इसी तरह अगले महीने भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे Huawei Mate 20 और Redmi …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Discuss

Be the first to leave a comment.