Moto G6 और Moto G6 Play जल्द दे सकते है भारत में दस्तक; जाने कीमत और उपलब्धता

तो मोटो जी 6 प्लस नहीं होगा इंडिया में लांच?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने ब्राज़ील में अपने Moto G6 -सीरीज को पिछले महीने लांच किया था। अब कंपनी ने अपने Moto G6 और Moto G6 Play के लांच के लिए आधिकारिक अकाउंट पर टीज़र पेश किया है जिसमे Moto G6 Plus को नहीं दिखाया गया है जो एक हैरान करने वाल फैसला है क्योकि यह इस सीरीज का प्रीमियम फोन है।

कंपनी ने ट्विटर पर 14 सेकंड का टीज़र पोस्ट किया है। जिसके माध्यम से यह साफ़ हो जाता है की दोनों डिवाइस जल्दी ही भारत में लांच की जाएगी। वैसे 17 मई को Moto G6 को चीन में पेश किया जायेगा।

Moto G6 और G6 Play के फीचर

Moto G6 और G6 Play लगभग एक समान डिजाईन और लुक्स वाले घुमावदार किनारों से युक्त फोन है जिनमे सामने की तरफ बहुत पतले बेज़ेल दिए गये है। दोनों फोन में सबसे मुख्य अंतर् फिंगरप्रिंट की जगह है। Moto G6 में जहाँ फिंगरप्रिंट सेंसर सामने की तरफ दिया गया है वही G6 प्ले में पीछे की तरफ दिया गया है।

मोटो जी 6

यह भी पढ़िए: बेज़ेल-लेस्स Lenovo Z5 की दिखी एक और झलक; होगा 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, Moto G6 और G6 Play दोनों में ही 5.7-इंच FHD+ और HD+ रेसोलुशन की डिस्प्ले दी गयी है। Moto G6 में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

Moto G6 Play में आपको 1.4GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। दोनों ही डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट दिया गया है जो 128GB तक का कार्ड सपोर्ट करता है।

मोटो जी 6 प्ले

यह भी पढ़िए: Realme 1 हुआ MediaTek P60 और 6GB रैम के साथ इंडिया में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोटोग्राफी के लिए, Moto G6 में 12MP + 5MP का ड्यूल टोन LED फ़्लैश युक्त ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसी तरह Moto G6 Play में 13MP का रियर कैमरा सेंसर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है वही सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto G6 Play में टर्बो चार्ज सपोर्ट वाली 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है तो Moto G6 में टर्बो चार्ज सपोर्ट वाली 3000mAh की बैटरी दी गयी है।

Moto G6, G6 Play के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Moto G6 Play Moto G6 
डिस्प्ले 5.7-इंच की HD+ IPS, 18:9 स्क्रीन रेश्यो 5.7-इंच की FHD+ IPS, 18:9 स्क्रीन रेश्यो
प्रोसेसर 1.4GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430/427 चिपसेट, Adreno 505/308  GPU के साथ  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, Adreno 506 GPU के साथ
रैम 2GB/3GB 3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है। 32GB/64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है।
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरेओ एंड्राइड ओरेओ
प्राइमरी कैमरा 13MP, f/2.0 अपर्चर, फेस डिटेक्शन 12MP+5MP, f/1.7, f/2.2, ड्यूल टोन LED फ़्लैश
सेकंड्री कैमरा 8MP 8MP LED फ़्लैश
बैटरी 4000mAh, टर्बो चार्जिंग 3000mAh, टर्बो चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत अभी घोषित नहीं अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageMotorola जल्द लांच करेगा स्नैपड्रैगन 870 युक्त फ्लैगशिप स्मार्टफोन, हो सकता है Moto G100?

मोटोरोला अपनी G सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन Moto G100 को जल्द लॉन्च कर सकती है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है और अब कंपनी ने एक टीजर रिलीज इसको लांच किये जाने के संकेत दिए है। मोटोरोला ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन को टीज …

ImageMotorola Razr 5G हो सकता है इंडिया में जल्द ही लांच, कंपनी ने किया टीज़

Moto India ने आज इंडिया में अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन के लांच को टीज़ किया है। कंपनी अपना Moto Razr 5G को कंपनी अपने सोशल मीडिया पेज पर टीज़ करके उम्मीद जताई है की ही आपने वाले महीने में यह फोन इंडिया में लांच किया जा सकता है। Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन आपको पहले …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.