Moto G5S और Moto G5S Plus की जानकारी हुई लीक, इन कीमतों पर मिलेंगे फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी मोटोरोला एक के बाद एक नए फोन लांच कर रही है, कम्पनी द्वारा हाल ही में Moto Z2 Force लॉन्च किया गया और ऐसी खबरें हैं कि कम्पनी जल्द ही अपने कुछ और स्मार्टफोन बाज़ार में उतारने जा रही है। ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन लांच होने के लिए प्रक्रिया में हैं।

यह भी पढ़ें: ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध 15,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

कई लीक्स और दावों के हवाले से कहा जा रहा है कि मोटोरोला अपनी G सीरीज का और विस्तार करते हुए Moto G5S और Moto G5S Plus के रूप में दो नए स्मार्टफोनों को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यूं तो इन दोनों फोनों के बारे में कई लीक और जानकारियां सामने आ चुकी है। मगर इस बार इनकी कीमतों को लेकर खुलासा किया गया है।

यह जानकारी ट्विटर पर टिप्सटर Roland Quandt के एक ट्वीट के द्वारा लीक हुई है।

 

Roland Quandt ने इस ट्वीट में बताया है कि Moto G5S की कीमत ईस्टर्न यूरोप मार्केट में 300 यूरो (भारत में लगभग 22,500 रुपए) हो सकती है वहीं Moto G5S Plus स्मार्टफोन को 330 यूरो ( भारत में लगभग 25,000 रुपए) की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Huawei ने Honor Band 3 किया भारत में लांच, कीमत 2,799 रुपये

कीमतों से अलग अगर इन दोनों फोनों की डिज़ाइन के बारे में बात करें तो Moto G5S और Moto G5S Plus दोनों ही एल्यूमीनियम बॉडी वाले फोन होंगे।

Moto G5S में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, एंड्रॉइड 7.1.1 नोगाट (Nougat) ऑपरेटिंग सिस्टम और 5.2-इंच की (1080 x 1920 पिक्सल) स्क्रीन होगी। यह फोन पूरी तरह मेटल बॉडी से बना हुआ होगा। इसके अतिरिक्त, इसमें 4GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जायेगी।

Moto G5S Plus के बारे में यह बताया गया है कि यह सामने की ओर 1080 x 1920 पिक्सल वाली 5.5 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा, और इसकी बॉडी मेटल से बनी होगी। इसमें ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ दो मुख्य कैमरे का सेटअप दिया जायेगा। इसके अलावा, फोन में स्नैपड्रैगन 630 या स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट प्रोसेसर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जानिये Windows PC और Android Smartphone के बीच सीधे लिंक कैसे शेयर करें

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageMoto G53 की कीमतें हुईं लॉन्च से पहले ही लीक

Moto G53 5G के लॉन्च की खबरें काफी समय से आ रही हैं, हालांकि अभी लॉन्च की कोई तारीख़ कंपनी ने नहीं बतायी है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन और आज इसकी कीमतें ज़रूर सामने आ गयीं हैं पहले कई सर्टिफिकेशन साइटों से इसके स्पेसिफिकेशन सामने आये थे और अब लॉन्च से पहले …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.