Huawei ने Honor Band 3 किया भारत में लांच, कीमत 2,799 रुपये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे इंडिया के Honor Band 3 को कुछ हफ्ते पहले Honor 8 प्रो के साथ पेश किया गया था लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब कम्पनी अपनी इस फिटनेस ट्रैकर डिवाइस को लांच कर दिया है जिसे 2,799 रुपये की कीमत पर 21 जुलाई से खरीदा जा सकेगा। (Read in English)

ऑनर बैंड 3 एक इंटेलीजेंट डिवाइस है जो आपको अपने दिल की धड़कन, चलने की गति, चलने की दूरी, और आपकी नींद के पैटर्न की निगरानी में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: WWDC-2017: एप्पल होमपॉड, iOS11 , High Sierra OS और सबसे पावरफुल मैक हुआ लॉन्च

इसके अलावा, उत्पाद में एक ऑल डे सहायता सुविधा भी है जो आपको कॉलर-आईडी, ई-मेल, कॉल रिजेक्ट, सोशल मीडिया और कैलेंडर ईवेंट जैसी दिन-प्रतिदिन सूचना अलर्ट्स के साथ अपडेट रखती है।

ऑनर सेल्स के उपाध्यक्ष श्री पी संजीव कहते हैं “ऑनर बैंड 3 स्मार्ट टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है ताकि लोगों को अपने फिटनेस आंकड़ों पर ठीक नजर रखने के लिए इंटेलीजेंट ट्रैकर्स का इस्तेमाल करने में सहायता मिल सके।”

हुवावे के अनुसार यह बैंड वाटर रेसिस्टेंट है और एक स्विम मोड के साथ आता है जिसका उपयोग आप तैरने के समय, कैलोरी बर्निंग आदि को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

बैंड में 128 x 32 पिक्सल वाली 0.91 इंच की PAMOLED डिस्प्ले के साथ एक्सीलरोमीटर, हार्ट रेट सेंसर, पीपीजी कार्डियो टैकोमीटर और 105mAh की बैटरी मौजूद है। यह ब्लूटूथ 4.2 को सपोर्ट करता है और एंड्रॉइड 4.0 से नए संस्करण और आईओएस 8.0 या उससे नए संस्करणों के साथ काम करता है।

यह भी पढ़ें: मुफ्त मिलेगा JioPhone, मुफ्त कालिंग के साथ उठाइये केबल टीवी का भी आनंद

Honor Band 3 मूल्य और उपलब्धता

उत्पाद की कीमत 2,799 /- रुपये है जो कि तीन रंगों – डायनेमिक ऑरेंज, क्लासिक नेवी ब्लू,और कार्बन ब्लैक में उपलब्ध है।

Honor Band 3 के Specifications और Features

Model Honor Band 3
Color Carbon Black, Dynamic Orange, Classic Navy Blue
Price INR 2,799
Display Screen, Resolution 0.91” PMOLED Display, 128*32 Pixels
Water Resistance 5ATM Water-Resistant / Upto 50 Meters
Sensor 3-Axis Accelerometer
Heart Rate Sensor PPG Cardiotachometer
Connection Bluetooth 4.2 BLE
Compatible System Android 4.4 or Later / iOS 8.0 or Later
Battery 105mAh
Weight <18g

 

यह भी पढ़ें: Snapdragon 835 और 4GB रैम के साथ इस महीने यूरोप में लॉन्च होगा NOKIA 8

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageHuawei Enjoy Z होगा 24 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

Huawei ने 24 मई को चीन में अपनी Enjoy सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर जो पोस्टर शेयर किया है उसके अनुसार यह डिवाइस Enjoy Z ही होगा। साइड प्रोफाइल देखने पर यह साफ़ हो जाता है की …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.