Snapdragon 835 और 4GB रैम के साथ इस महीने यूरोप में लॉन्च होगा NOKIA 8

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नोकिया 8 को लेकर पूर्व में आ रही खबरों व खुलासों में यह दावा किया जा रहा था कि आगामी नोकिया 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा। लेकिन हाल ही में आयी कुछ जानकारियों में इस तथ्य को पूरी तरह नकार दिया गया है, सामने आयी एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि नोकिया 8 में नवीनतम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट का उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नोकिया का पहला फ्लैगशिप होगा NOKIA 8

ये जानकारी लोकप्रिय टिपस्टार रोलैंड क्वाडंट द्वारा किये गए एक ट्वीट के माध्यम से सामने आयी है, जिसमें उन्होंने Winfuture.de पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के हवाले से आगामी नोकिया 8 के प्रोसेसर, अन्य स्पेसिफिकेशन्स, रंग वेरिएंट और कीमत के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं।

 

इस जानकारी के अनुसार, नोकिया 8 एक फ्लैगशिप फोन होगा जो कि 2.45GHz वाले नवीनतम ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 से संचालित होगा। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ एंड्राइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।

वेबसाइट में उपलब्ध जानकारी की मानें तो नोकिया 8 कम से कम चार रंगों में उपलब्ध हो सकता है जिसमें सिल्वर, गोल्ड, ब्लू, कॉपर आदि शामिल हैं, फोन की कीमत 589 यूरो तक बताई गयी है जो कि भारत में 43,400 रूपये होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 8GB रैम वाला Asus ZenFone AR हुआ भारत में लांच, जानिये इसकी खूबियां और स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए, फोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल लेंस वाले दो रियर कैमरे हो सकते है। पूर्व में हुए लीक्स के माध्यम से यह कहना भी आपेक्षित है कि स्मार्टफोन में Quick Charge 3.0 सपोर्ट के साथ USB Type-C पोर्ट 3.5mm audio jack भी मौजूद होगा।

स्कैनडिनेवियन खुदरा विक्रेताओं का हवाला देते हुए WinFuture.de ने अपनी रिपोर्ट में नोकिया 8 के 31 जुलाई तक आधिकारिक लॉन्च की संभावना व्यक्त की है। गौरतलब है कि HMD ग्लोबल द्वारा विकसित किये जा रहे इस स्मार्टफोन को पूर्व में Geekbench की वेबसाइट पर मॉडल संख्या TA-11004 के रूप में दर्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 5,000 mAh बैटरी और 9,999 रुपये कीमत वाला Moto E4 Plus हुआ भारत में लांच, जानिये इसकी खूबियां

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageNokia 2.4 और Nokia 3.4 भारत में 26 नवंबर को होंगे किफायती कीमत में लॉन्च, जाने क्या होगा ख़ास

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि HMD Global नए नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को नवंबर के आखिर में भारत लाएगी। अब कंपनी ने ऑफिशली जानकारी दे दी है कि भारत में नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4 स्मार्टफोन्स 26 नवंबर को एंट्री करेंगे। नोकिया मोबाइल इंडिया के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर विडियो जारी किया गया। इस विडियो में नोकिया …

ImageNokia C20 Plus होगा 5,000mAh की बड़ी बैटरी और एंट्री लेवल फीचरों के साथ 11 जून को लांच

नोकिया ने आज अपने बजट स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी अपने अपकमिंग नोकिया सी 2 प्लस डिवाइस को 11 जून के दिन चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट ही नहीं बल्कि फोन के रियल डिजाइन को भी किया है। Nokia C20 Plus के आपेक्षित फीचर जैसा …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.