8GB रैम वाला Asus ZenFone AR हुआ भारत में लांच, जानिये इसकी खूबियां और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई हफ्तों के परीक्षण के बाद अंततः ताइवान की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन ZenFone AR को लॉन्च कर दिया है, जिसका विशेष आकर्षण इसका Google’s Tango technology को सपोर्ट करना है। जेनफोन AR लेनोवो के फाब 2 प्रो के बाद गूगल की टैंगो टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन माना जा रहा है। (Read in English)

Asus Zenfone AR Launched In India

Google द्वारा विकसित की गई यह नई तकनीक उपयोगकर्ता को स्मार्टफोन के माध्यम से आसपास के वातावरण के साथ इंटरैक्ट करके augmented reality (AR) का अनुभव प्रदान करती है। उदाहरण के लिए, आप एक ऐसे एप का उपयोग कर कैमरे से यह पता लगा सकते हैं कि किसी फर्नीचर का एक खास हिस्सा आपके कमरे में फिट होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: 399 रुपये में 84 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जिओ ने पेश किया मॉनसून सरप्राइज ऑफर

इतना ही नहीं ZenFone AR दुनिया का एकमात्र स्मार्टफोन है जो कि Google टेंगो के साथ Google Daydream VR technology को भी सपोर्ट करता है।

फोन की विशिष्टताओं पर गौर करें तो इसमें 1440×2560 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाली 5.7-इंच की QHD AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, यह फोन नवीनतम एंड्रॉइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिस पर कम्पनी का कस्टम ZenUI दिया गया है।


Asus Zenfone AR में एड्रेनो 530 GPU के साथ स्नैपड्रगन 821 चिपसेट पर संचालित होता है। 8GB रैम वाले इस फोन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसे microSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Asus ZenFone 4 max हुआ लॉन्च

कैमरे की बात करें तो, पीछे की तरफ 4-axis Optical Image Stabilisation वाला 23MP का मुख्य कैमरा है, जो मोशन ट्रैक सेंसर्स के साथ आता है, वहीं फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में 3,300mAh की बैटरी दी गयी है, इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में ड्यूल-SIM, 4G LTE, VoLTE, WIFI 802.11ac, GPS, NFC आदि शामिल हैं। फोन में 3.5mm का हैडफ़ोन जैक भी दिया गया है।

भारत में Asus Zenfone AR की कीमत 49,990 रूपये तय की गयी है और यह विशेष रूप से फ्लिपकार्ट और ऑफ़लाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Asus Zenfone AR के स्पेसिफिकेशन्स

Model Asus Zenfone AR
Display 5.7-Inch, Super AMOLED, QHD
Processor Qualcomm Snapdragon 821 SoC
RAM 6/8GB
Internal Storage 32/64/128/256GB
Software Android Nougat 7.0 with ZenUI 3.0
Primary Camera 23MP rear camera, LED flash
Secondary Camera 8MP selfie camera
Dimensions and Weight TBA
Battery 3300mAh with Quick Charge 3.0
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, USB OTG, NFC, 3.5mm, Dual SIM
Price Rs. 49,999

 

यह भी पढ़ें: 30,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageASUS Zenfone 8 सीरीज होगी 12 मई को पेश, जाने क्या होगा सीरीज में ख़ास

Asus ZenFone 8 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Zenfone 8 Mini, Zenfone 8 और Zenfone 8 Pro लॉन्च हो सकते हैं। इन डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच पर देखे गए हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लांच इवेंट टाइमर भी शुरू कर दिया है, जिसके मुताबिक यह …

Imageसाल 2021 में 30,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

4G के बाद अब ग्लोबल वायरलेस स्टैण्डर्ड 5G की तरफ कदम उठा चुके है और साल 2021 5G युग की इंडिया में भी शुरुआत करेगा यह कहना गलत नहीं होगा। 5G कनेक्टिविटी अभी के लिए इंडिया में कमर्शियल तौर पर शुरू नहीं की गयी है लेकिन 5G सपोर्ट वाली डिवाइसों के साथ लगभग सभी ब्रांड …

Imagee-SPRINTO G1 भारत में लॉन्च, लाख से कम में 130KM रेंज वाला फैमिली ई-स्कूटर, जानें इसकी खासियत और कीमत

एक नज़र में : अब तक डिलीवरी फ्लीट के लिए स्कूटर बनाने वाली कंपनी e-SPRINTO ने परिवारों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर G1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात इसकी बैटरी है, जिसे आप स्कूटर से निकालकर घर पर करीब 4.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products