ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Asus ZenFone 4 max हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Zenfone 4 Max (ZC554KL) को लॉन्च किया है, जिसका विशेष आकर्षण इसकी बैटरी है। यह फोन जेनफ़ोन 4 सीरीज के छह फोनों में से एक है जिन्हें कंपनी इस महीने के भीतर लॉन्च करने वाली है।(Read in English)

फोन की विशिष्टताओं पर गौर करें तो इसमें 1080p रिजॉल्यूशन वाली 5.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मौजूद है, यह फोन नवीनतम एंड्रॉइड 7.0 नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिस पर कम्पनी का कस्टम ZENUI दिया गया है।

जेनफ़ोन 4 मैक्स अलग-अलग प्रोसेसर वाले दो संस्करणों में उपलब्ध है। जिनमें से एक ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर संचालित होता है, जबकि दूसरे में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें: BHIM तथा अन्य डिजिटल सेवाओं के साथ लांच हुआ Karbonn K9 Kavach 4G

इसके अलावा, फोन में दो अलग-अलग, समर्पित सिम स्लॉट्स के अलावा माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी उपलब्ध है।

कैमरे की बात करें तो , पीछे की तरफ एक 13MP कैमरा लगाया गया है, जो कि 120° का व्यू फील्ड कवर कर सकता है, जबकि 12MP का सेल्फी कैमरा 140° का व्यू फील्ड कवर कर सकता है।

यह फोन अधिकतम 4GB रैम के साथ आता है, जबकि इससे कम रैम वाले वेरिएंट भी लॉन्च किये गए हैं I

इसके अलावा, फोन में 5000mAh की बैटरी दी गयी है, जिसे इस फ़ोन की यूएसपी माना जा रहा है, कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉकटाइम बैकअप प्रदान करने में सक्षम है।

इसके अलावा पढ़ें: भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार पर क्या रहा GST का प्रभाव? आइये जानें

Zenfone 4 Max का मूल्य और इसकी उपलब्धता

फोन फिलहाल रूस में खरीद के लिए उपलब्ध है, जहां फोन के क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 के साथ 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वाले संस्करण की कीमत 235 डॉलर (करीब 15,200 रुपये) है।

फोन की वैश्विक उपलब्धता के सवाल पर कंपनी ने अभी तक कोई खुलकर जवाब नहीं दिया है, लेकिन फिर भी फ़ोन की भारतीय कीमत मौजूदा कीमतों से थोड़ा कम होने का अनुमान है।

Asus Zenfone 4 Max (ZC554KL) के स्पेसिफिकेशन्स

Model Asus Zenfone 4 Max 
Display 5.5-Inch, Full HD, IPS LCD display, 2.5D Glass
Processor Snapdragon 430/ Snapdragon 425
RAM up to 4GB
Internal Storage 16GB/32GB/64GB
Software Android Nougat based Zen UI 3.0
Primary Camera 13MP dual rear cameras
Secondary Camera 8MP, 140-degree wide angle selfies
Dimensions
Battery 5000mAh
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 5, GPS, 3.5mm audio jack, USB Type-C
Price  TBA

यह भी पढ़ें: 6GB रैम वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: सैमसंग का फोल्ड चुनें या iPhone Fold के लिए रुकना बेहतर?

Galaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: फोल्डेबल फोन की दुनिया अब तक ज़्यादातर सैमसंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन 2026 में यह समीकरण बदलने वाला है। सैमसंग ने 22 जुलाई को अपना सबसे दमदार फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश कर दिया है, और उधर Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone Fold …

ImageASUS Zenfone 8 सीरीज होगी 12 मई को पेश, जाने क्या होगा सीरीज में ख़ास

Asus ZenFone 8 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Zenfone 8 Mini, Zenfone 8 और Zenfone 8 Pro लॉन्च हो सकते हैं। इन डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच पर देखे गए हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लांच इवेंट टाइमर भी शुरू कर दिया है, जिसके मुताबिक यह …

ImageHTC Desire 21 Pro 5G हुआ स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी HTC ने नया फोन HTC Desire 21 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जो कि Snapdragon 690 SoC प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। यह कंपनी के पिछले साल लांच किये स्मार्टफोन HTC Desire 20 Pro का सक्सेसर है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Discuss

Be the first to leave a comment.