नोकिया का पहला फ्लैगशिप होगा NOKIA 8

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

प्रतिष्ठित स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने एक साथ 3 फोनों को लांच कर स्मार्टफोन बाजार में जोरदार दस्तक दी है। इसके साथ ही इस बात को लेकर भी चर्चाएं चलने लगी हैं कि नोकिया फ्लैगशिप फोनों की दौड़ में अपने किस हैंडसेट को उतारेगा?

हालांकि लगातार आ रही खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि सम्भवतः नोकिया 9 के रूप में कंपनी अपना पहला फ्लैगशिप फोन बाजार में उतारेगी। लेकिन चीन की वेबसाइट CNMO पर नज़र आये एक पोस्टर ने नई चर्चाओं को हवा दे दी है। इस पोस्टर में नोकिया 8 की तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसके बाद से यह माना जा सकता है कि नोकिया 9 से पहले नोकिया 8 ही HMD ग्लोबल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

यह भी पढ़ें: Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, जानें इनकी खूबियां और कीमतें

Image source:CNMO 

इस लीक में नोकिया 8 की जिन खूबियों का जिक्र किया गया है उनमें से आइरिस स्कैनर और एक बेज़ेल लेस डिस्प्ले प्रमुख है, फोन की डिज़ाइन की बात करें तो इसकी पीछे की तरफ एक लम्बी सी कैमरा स्ट्रिप दिखाई दे रही है।फोन के नीचे की तरफ ड्यूल स्पीकर्स के साथ USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है, इसके अलावा नोकिया 8 में 3.5mm ऑडियो जैक दिए जाने की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें: Nokia 6 या Moto G5 Plus : कौन है बेहतर?

नोकिया के पहले फ्लैगशिप फ़ोन के बारे में कहा जा रहा है कि फोन 4 या 6GB रैम+ 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आएगा ,जिसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। फोन के बारे में चल रही खबरों से यह भी मालूम होता है कि फोन वाटर रेसिस्टेंट हो सकता है और साथ ही ड्यूल सिम को भी स्पोर्ट करेगा।

इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो खबरों के मुताबिक़ इसमें 13MP+13MP की मुख्य कैमरा यूनिट के साथ 12MP का सेल्फी कैमरा भी होगा। फोन में 2K रेसोलुशन वाली डिस्प्ले 6 इंच की QHD डिस्प्ले दिखाई जा रही है।

Image source:CNMO 

तस्वीरों के अनुसार नोकिया 8 चार रंग, नीले, काले, बैंगनी और ग्रे में उपलब्ध होगा, भारत में इस फोन की कीमत 44,999 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 3310 के बाद आ रहे हैं NOKIA के दो और फीचर फोन,लीक से हुआ खुलासा

Related Articles

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageNokia C20 Plus होगा 5,000mAh की बड़ी बैटरी और एंट्री लेवल फीचरों के साथ 11 जून को लांच

नोकिया ने आज अपने बजट स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी अपने अपकमिंग नोकिया सी 2 प्लस डिवाइस को 11 जून के दिन चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट ही नहीं बल्कि फोन के रियल डिजाइन को भी किया है। Nokia C20 Plus के आपेक्षित फीचर जैसा …

ImageNokia 2.4 और Nokia 3.4 भारत में 26 नवंबर को होंगे किफायती कीमत में लॉन्च, जाने क्या होगा ख़ास

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि HMD Global नए नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को नवंबर के आखिर में भारत लाएगी। अब कंपनी ने ऑफिशली जानकारी दे दी है कि भारत में नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4 स्मार्टफोन्स 26 नवंबर को एंट्री करेंगे। नोकिया मोबाइल इंडिया के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर विडियो जारी किया गया। इस विडियो में नोकिया …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.