3310 के बाद आ रहे हैं NOKIA के दो और फीचर फोन,लीक से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

प्रतिष्ठित फोन ब्रांड NOKIA ने इस साल के शुरुआत में, अपने एक पुराने फोन को नए अवतार में लांच कर वापसी की थी। इस लांच ने दुनिया भर में काफी सुर्खियां भी बटोरीं, इसके बाद अब नोकिया के आगामी फोनों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गयीं हैं, खबर यह है कि एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नोकिया ब्रांड के कुछ और फ़ीचर फोन लांच कर सकती है।
यह खुलासा चीन की मशहूर सर्टिफिकेशन साइट टीना (Tenna) द्वारा किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट टीना ने नोकिया ब्रांड के दो फ़ीचर फोनों को लिस्ट किया है, जिनके मॉडल नंबर वेबसाइट पर TA-1017 और TA-1034 दिखाये जा रहे हैं। फोन की तस्वीरों दो देख कर यही लगता है कि नोकिया के ‘मजबूत और टिकाऊ’ वाली खूबी को इन फोनों में भी भुनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, जानें इनकी खूबियां और कीमतें

TA-1017 की बात करें तो फोन की डिज़ाइन पूर्व में आते रहे NOKIA फोनों की ही तरह काफी साधारण है। फोन के सामने की तरफ एक छोटी सी स्क्रीन और कीपैड मौजूद है, नीचे की तरफ फोन पूरी तरह घुमावदार किनारों वाला है।

पीछे की तरफ एक कैमरा दिखाई दे रहा है, जिसमें शायद फ़्लैश सपोर्ट मौजूद नहीं है। वेबसाइट द्वारा बताया गया है कि एस30+ यूज़र इंटरफेस वाले इस फोन में 3G सपोर्ट नहीं होगा, मगर फोन डुअल सिम को सपोर्ट करेगा।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने नोकिया 150 और नोकिया 150 के डुअल सिम वाले वेरिएंट में लॉन्च किया था। हो सकता है इस फोन को भी अलग-अलग सुविधाओं वाले संस्करण में उतरा जाए। फिर भी अभी इस फोन की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है।

यह भी पढ़ें: Nokia 6 या Moto G5 Plus : कौन है बेहतर?

TA-1034 की तस्वीरों को देखने से साफ़ होता है कि इसमें कोई कैमरा नहीं दिया गया है, यह फोन एक सस्ते फोन की तरह दिखता है। यह मामूली बजट वाले बाजार पर कब्जा करने के लिए बहुत कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

सिर्फ TA-1017 और TA-1034 ही नहीं आने वाले समय में एचएमडी ग्लोबल द्वारा Nokia ब्रांड के कई फोन बाजार में उतारे की संभावना जताई जा रही हैं। एचएमडी ग्लोबल द्वारा अब तक लांच किये गए फोनों में तीन स्मार्टफोन Nokia 6, Nokia 5, Nokia 3 और एक फीचर फोन Nokia 3310 शामिल है।

Source: TENNA

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageNokia 5310 Xpress Music 2020 हुआ इंडिया में सिर्फ 3,399 रुपए की कीमत में लांच, जाने क्या है ख़ास?

Nokia ने आज पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए इंडियन मार्किट में Nokia 5310 XpressMusic को लांच कर दिया है। नोकिया ने 5310 को 2007 में लांच किया था और उसके बाद आज 5310 का 2020 मॉडल को पेश किया है। इस से पहले कंपनी Nokia 3310 और Nokia 8110 को भी लांच कर चुकी है। तो …

ImageNokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 5.2 हो सकते है 11 सितम्बर को लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

HMD Global के स्वामित्व वाली Nokia आने नए स्मार्टफोन IFA 2019 में लांच करने वाली है। IFA 2019 बर्लिन में कल से शुरू होगा। अब खबरें आ रही है की कंपनी ने 11 सितम्बर को एक लांच इवेंट इंडिया में भी आयोजित करने का प्लान बनाया है। अगर पुरानी रिपोर्ट देखे तो कंपनी Nokia 7.2, …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.