Nokia 5310 Xpress Music 2020 हुआ इंडिया में सिर्फ 3,399 रुपए की कीमत में लांच, जाने क्या है ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nokia ने आज पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए इंडियन मार्किट में Nokia 5310 XpressMusic को लांच कर दिया है। नोकिया ने 5310 को 2007 में लांच किया था और उसके बाद आज 5310 का 2020 मॉडल को पेश किया है। इस से पहले कंपनी Nokia 3310 और Nokia 8110 को भी लांच कर चुकी है। तो चलिए फोन के फीचरों पर नज़र डालते है:

Nokia 5310 की कीमत और उपलब्धता

HMD Global ने अपने इस नए Nokia 5310 को 3,399 रुपए की कीमत में पेश किया है। फोन नोकिया की इंडियन वेबसाइट पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके बाद 22 जुलाई से अमेज़न पर भी यह डिवाइस बिक्री के लिए मिलेगा।

Nokia 5310 के फीचर

म्यूजिक स्मार्टफोन Nokia 5310 में आपको 2.4-इंच की QVGA कर्व डिस्प्ले 240×320 रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। इस फीचर फोन में कंपनी ने MediaTek MT6260A चिपसेट का इस्तेमाल किया है जिसमे 8MB की रैम और 16MP स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में आपको डेडिकेटेड माइक्रोSD स्लॉट भी दिया है।

पीछे की तरफ VGA रियर कैमरा और LED फ़्लैश दी गयी है जो कम लाइट में फोटो लेने में सहायक है। XpressMusic फोन होने के वजह से डेडिकेटेड म्यूजिक कंट्रोल भी डिवाइस को ख़ास बनांते है। फोन में वायरलेस FM रेडियो, फ्रंट फेसिंग ड्यूल स्पीकर और इन-बिल्ट MP3 प्लेयर जैसे बेसिक फीचर भी दिए है।

पॉवर के लिए फोन में आपको 1200mAh की बैटरी दी गयी है जिसके साथ डिवाइस 20 घंटे टॉक-टाइम और 22 दिन का स्टैंडबाई टाइम भी दिया है। फोन में ब्लूटूथ 3.0 कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ ड्यूल सिम और सिंगल सिम दोनों ही ऑप्शन दिए गये है। फीचर फोन होने के बावजूद यहाँ सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageNokia C30 एंड्राइड 11 गो एडिशन और NOkia 6310 फीचर फोन हुए लांच, जाने कीमत और फीचर

HMD ग्लोबल ने आज Nokia C30 और Nokia 6310 को लांच कर दिया गया है। जहाँ पर Nokia C30 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है वही Nokia 6310 एक फीचर फोन के तौर पर पेश किये गये है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia C30 और Nokia 6310 की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर: Nokia C30 और …

ImageNokia 1.4 एंड्राइड गो एडिशन हुआ ड्यूल रियर कैमरा और 4,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने आज Nokia 1.4 को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको स्नैपड्रैगन 215 चिपसेट के अलावा 4GB+64GB तक के रैम और स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको 8’MP प्राइमरी कैमरा, बड़ी 4,000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.