5,000 mAh बैटरी और 9,999 रुपये कीमत वाला Moto E4 Plus हुआ भारत में लांच, जानिये इसकी खूबियां

  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने आज अपने नए स्मार्टफोन Moto E4 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे रोचक बात यह है कि कम बजट में बड़ी बैटरी देने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। (Read in English)

यह भी पढ़ें: नए मोटो मोड्स के साथ Moto Z2 Play हुआ लॉन्च, जानिये क्या ख़ास है इस फ़ोन में

कंपनी के दावे के अनुसार एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद इस स्मार्टफोन की बैटरी को दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले जून में Moto E4 Plus स्मार्टफोन वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा चुका है, आइये जानते हैं इस फोन की अन्य खूबियों और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में-

भारत मेें Moto E4 Plus को उन्हीं फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है जिनके साथ अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया था। जिसमें अगर डिस्प्ले को देखें तो फोन में 5.5-इंच की HD IPS डिस्प्ले (720×1280 pixels) दी गयी है।

फोन को 3GB रैम +32GB की इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन नवीनतम एंड्राइड नोगॉट 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो मोटो E4 प्लस में 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 MediaTek MTK6737M चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 3GB RAM और Super AMOLED Display के साथ Samsung ने पेश किया Galaxy J5 Pro , जानिए इसकी खूबियाँ

Moto E4 Plus में 13MP का मुख्य कैमरे के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जैसा कि हमने शुरुआत में बताया कि फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है, जो कि फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स में 4G LTE, ब्लूटूथ वी4.2, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एन, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस फीचर्स दिए गए हैं।

मोटो के इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 9,999 रूपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय बाजार में आने को तैयार है Gionee S10, चार कैमरों वाले इस फोन में जानिए क्या है ख़ास

Related Articles

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageMotorola Moto G71 5G, सबसे ज़्यादा 5G बैंड्स के साथ टीज़ हुआ; ज़बरदस्त फ़ीचरों के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Motorola Moto G71 5G काफ़ी जल्दी भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सबसे ज़्यादा 5G बैंड होंगे। भारत में हाल ही में Moto G51 को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब G71 के लॉन्च के लिए काम कर रहा है। ये एक किफ़ायती स्मार्टफोन …

ImageMoto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे?

Moto Edge 30 भारत में 12 मई 2022 को लॉन्च होने वाला है। Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) के लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ का भारत में ये दूसरा फ़ोन है। Moto Edge 30 विश्व स्तर पर लॉन्च हो चुका है और अब भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता में उतरने वाला है। हालांकि …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

Discuss

Be the first to leave a comment.